Day: June 20, 2025

cricket

स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन ने भारत के लिए किया टेस्ट डेब्यू, चेतेश्वर पुजारा ने थमाई भारतीय कैप

नई दिल्ली  स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में हो रहे पहले टेस्ट मैच में वह खेलने उतरे हैं। भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने मैच से पहले उन्हें भारतीय कैप सौंपी। सुदर्शन भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 317वें खिलाड़ी बन गए हैं। भारतीय टीम अपने तीन सबसे अनुभवी खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के बिना उतरेगी जो टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं । तेइस वर्षीय सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं,

Read More
National News

असम में कांग्रेस को प्रमोट कर रहे मुस्लिम देशों के 5000 सोशल मीडिया अकाउंट: CM

गुवाहाटी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि असम कांग्रेस के पक्ष में 5,000 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट अचानक सक्रिय हो गए हैं, जिनमें से अधिकतर इस्लामिक देशों से ऑपरेट हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन सोशल मीडिया अकाउंट्स की उत्पत्ति 47 अलग-अलग देशों से हुई है, जिनमें सबसे ज्यादा अकाउंट बांग्लादेश

Read More
cricket

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट आज से बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का किया फैसला

लीड्स  टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच आज से लीड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टेस्ट में साई सुदर्शन ने डेब्यू किया है। करुण नायर को भी मौका मिला है। भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाज के साथ उतरी है। 45 दिनों तक चलने वाली एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम नया इतिहास रचने उतरेगी। विराट कोहली, रोहित शर्मा और अश्विन जैसे दिग्गजों के संन्यास लेने

Read More
Breaking NewsBusiness

एयर इंडिया ने cancel कीं 8 उड़ानें, दिल्ली से दुबई और मेलबर्न तक यात्री परेशान

मुंबई  एअर इंडिया ने रखरखाव और परिचालन संबंधी कारणों से 4 अंतरराष्ट्रीय विमानों सहित 8 उड़ाने शुक्रवार को रद्द कर दी है। इन उड़ानों को लेकर एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए उसकी टीम वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही हैं। विमान कंपनी ने यात्रियों को टिकट रद्द कराने पर पूरा पैसा लौटाने या पूरक व्यवस्था की पेशकश भी की है। जिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया गया है, उनमें दुबई से चेन्नई के लिए एआई906, दिल्ली से मेलबर्न के

Read More
Madhya Pradesh

इंदौर भाजपा महिला मोर्चा ने कमिश्नर ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन, कांग्रेस पार्षद कादरी को बर्खास्त करने की मांग

इंदौर  भाजपा महिला मोर्चा ने संभाग आयुक्त कार्यालय के बाहर लव जिहाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर कार्रवाई की मांग उठाई। मोर्चा की महिलाओं ने कादरी को पद से तत्काल हटाने और उसकी संपत्ति को राजसात करने की मांग प्रशासन के सामने रखी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अनवर कादरी ने लव जिहाद के आरोपियों को तीन लाख रुपये की फंडिंग की थी। कादरी की प्रॉपर्टी राजसात करने की मांग बता दें कि बाणगंगा थाने में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी

Read More
error: Content is protected !!