हर माँ और हर बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया कराने के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मंत्रालय में यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि सुसिंथिया मैककैफ्री ने सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यूनिसेफ इंडिया की साझेदारी ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। यूनिसेफ की तकनीकी विशेषज्ञता और जमीनी स्तर पर सहयोग से राज्य सरकार की योजनाओं को नई दिशा मिली है। साझे प्रयास से योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार और यूनिसेफ इंडिया के बीच समन्वय और सहयोग से राज्य
Read More