Monday, January 26, 2026
news update

Day: December 19, 2024

National News

गेटवे ऑफ इंडिया और एलिफेंटा के बीच दर्दनाक नाव हादसे में नेवी कमांडो महेंद्र सिंह राजपूत हुआ शहीद, होने वाले थे रिटायर

मुंबई मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और एलिफेंटा के बीच हुए एक दर्दनाक नाव हादसे में राजस्थान के रेनवाल तहसील के जूनसिया गांव के निवासी महेंद्र सिंह राजपूत शहीद हो गए। महेंद्र सिंह भारतीय नेवी में मार्कोस कमांडो के पद पर कार्यरत थे और दो महीने बाद ही सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनकी उम्र 34 वर्ष थी। इस हादसे की खबर से उनके गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। 13 लोगों की मौत, 101 लोगों को बचाया गया हादसा बुधवार को हुआ, जब नीलकमल

Read More
Madhya Pradesh

प्रदेश के युवाओं के स्टार्ट-अप ने की अंतर्राष्ट्रीय आयोजन कम-अप-2024 में भागीदारी, सीएम ने दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सियोल, दक्षिण कोरिया में ‘कम-अप-2024’ आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एआई स्टार्ट-अप क्षेत्र में कार्यरत प्रदेश के युवा अर्पित श्रीवास्तव को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृप्टन एआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘कम-अप-2024’ में देश के युवाओं ने अपनी भागीदारी दर्ज की। निश्चित ही इससे प्रदेश की स्टार्ट-अप नीति की सफलता भी प्रमाणित हुई है। प्रदेश के अन्य युवा भी इस उपलब्धि से प्रेरित होंगे। उल्लेखनीय है कि 11 और

Read More
Breaking NewsDistrict DantewadaImpact Original

दंतेवाड़ा के अति नक्सल प्रभावित मड़कामी रास के उस सड़क की पूरी कहानी जहां भ्रष्टाचार की सड़क बिछा दी गई… अब जाकर अफसर, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई…

इम्पेक्ट न्यूज। दंतेवाड़ा। दिसंबर 2022 की बात है बस्तर इम्पेक्ट ने तब दंतेवाड़ा के कुछ ठेकेदारों के एक शिकायती पत्र को प्रकाशित किया था जिसमें तत्कालीन कलेक्टर विनीत नंदनवार को शिकायत की गई थी। इस पत्र में ठेकेदारों ने इसी मड़कामी रास की सड़क के लिए जिला निर्माण समिति की निविदा में लगाए गए एक शर्त का विरोध किया था। दरअसल इस ​निविदा में पहली बार यह शर्त रखी गई थी कि मड़कामी रास की सड़क के लिए ठेकेदार के पास सात किलोमीटर के अंदर डामर प्लांट होना जरूरी है।

Read More
Madhya Pradesh

संसद में प्रताप सारंगी से धक्का-मुक्की के विरोध में इंदौर भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

इंदौर भाजपा सांसद प्रताप सारंगी को राहुल गांधी द्वारा संसद के बाहर धक्का दिए जाने के विरोध में इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। BJYM के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में काली स्याही और चप्पलें भी फेंकी। इस प्रदर्शन को रोकने पहुंची पुलिस से कार्यकर्ताओं की झड़प भी हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आचरण संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह आपत्तिजनक था। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने की कोशिश की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो

Read More
National News

हरिद्वार में पुलिस प्रशासन ने जूना अखाड़े पहुंच हटाए तंबू, आज से प्रस्तावित विश्व धर्म संसद स्थगित

हरिद्वार बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों के विरूद्ध श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े में गुरुवार से प्रस्तावित विश्व धर्म संसद के आयोजन को पुलिस ने रूकवा दिया है। तीन दिवसीय आयोजन की जूना अखाड़ा परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। हालांकि, जिला प्रशासन ने विश्व धर्म संसद के आयोजन की अनुमति नहीं दी थी। पुलिस ने अखाड़ा परिसर में चस्पा कर दिया नोटिस पुलिस प्रशासन ने सुबह जूना अखाड़े पंहुचकर वहां लगे तंबू आदि उखड़वा दिए और अखाड़ा परिसर में इस संबंध में नोटिस चस्पा कर

Read More
error: Content is protected !!