पर्वतारोही मुस्कान को मिलेगी 4 लाख की प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की साहसी बिटिया को दी बधाई
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोक नगर जिले की निवासी पर्वतारोही सुश्री मुस्कान रघुवंशी को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए 4 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं। सुश्री मुस्कान अशोक नगर जिले के ग्राम महाना के निवासी श्री रामकृष्ण रघुवंशी की बेटी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोंजिअस्को को कम उम्र में फतह कर विश्व रिकार्ड बनाने वाली मुस्कान के साहसिक कार्य के लिए बधाई देते हुए आगामी पर्वतारोहण कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी
Read More