Day: September 19, 2024

Madhya Pradesh

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की प्रदर्शनी का अवलोकन किया

भोपाल राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उज्जैन के ग्राम ढेंडिया में रुद्राक्ष होटल में स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान अन्तर्गत लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने अनुपयोगी कपड़ों से नवजात बच्चों के लिए बनाई गई दुलार किट, नारियल के अपशिष्ट और गोबर से बनाये गये उत्पाद, सूखे कचरे का सही निपटारा कर बनाये गये बहुउपयोगी उत्पाद और श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में अर्पित किए गये फूलों और निर्माल्य से बने उत्पाद, अगरबत्ती एवं अन्य उत्पाद बनाने की मशीन, निर्माल्य प्र-संस्करण, सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा उपकरण एवं संसाधन और

Read More
Madhya Pradesh

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजन अर्चन किया, नन्दी मण्डप में ध्यान भी किया

भोपाल राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किये। उन्होंने बाबा महाकालेश्वर का जल एवं पंचामृत से अभिषेक कर विधिवत पूजन, अर्चन एवं आरती की। उन्होंने देश एवं प्रदेश की उन्नति, जनता के कल्याण और विश्व-शान्ति के लिये बाबा महाकाल से प्रार्थना की। श्रीमती मुर्मु ने नन्दी हॉल में बाबा महाकालेश्वर का ध्यान भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित थे। पूजन के बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा श्री महाकालेश्वर

Read More
Movies

‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के गाने ‘तुम जो मिले हो’ का टीज़र जारी

मुंबई, राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के निर्माताओं ने ‘तुम जो मिले हो’ गाने का टीज़र जारी कर दिया है। गाने के टीज़र में मुख्य सितारों को एक-दूसरे के साथ रोमांस करते देखा जा सकता है। वीडियो साझा करते हुए, निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “इंतज़ार खत्म होने वाला है, विक्की विद्या का प्यार भरा संगीत जो शुरू होने वाला है #तुम जो मिले हो गाना कल रिलीज़ होगा #विक्की वीडियो का वो वाला वीडियो 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।” Read moreRRR

Read More
Movies

रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा 18 अक्टूबर को 4के में भारत में होगी रिलीज़

मुंबई, फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु में पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गीक पिक्चर्स इंडिया ने फिल्म का एक टीज़र और पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म की भव्यता को और भी बढ़ाने के लिए, लेजेंडरी स्क्रीन राइटर श्री वी विजयेंद्र प्रसाद ने अपनी क्रिएटिव विजन दिया है, जिन्हें बाहुबली, बजरंगी भाईजान, और आरआरआर जैसे ब्लॉकबस्टर के लिए जाने जाते हैं। गीक पिक्चर्स इंडिया के को-फाउंडर अर्जुन अग्रवाल, एनीमे में रामायण इंडो-जापान पार्टनरशिप की ताकत का एक जबरदस्त प्रमाण है। राम की

Read More
cricket

महिला टीम के कोच रहे दुलीप समरवीरा को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने कोचिंग से 20 साल के लिए प्रतिबंधित किया

मेलबर्न श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी और विक्टोरिया महिला टीम के कोच रहे दुलीप समरवीरा को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने कोचिंग से 20 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। उन्हें विक्टोरिया की महिला टीम के साथ दुर्व्यवहार के लिए आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। श्रीलंका की तरफ से सात टेस्ट और पांच वनडे खेलने वाले और 2008 में पहली बार विक्टोरिया के बल्लेबाजी कोच बने समरवीरा पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के ‘इंटीग्रिटी’ विभाग की जांच के बाद प्रतिबंध लगाया गया । इस दौरान 52 वर्षीय समरवीरा को

Read More
error: Content is protected !!