Day: July 19, 2024

Samaj

आज का राशिफल शनिवार 20 जुलाई 2024

मेष राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें।  परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। मन अशान्त रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे, लेक‍िन आय में भी वृद्धि होगी। सन्तान को कष्ट होगा। वृषभ राशि- मन परेशान रहेगा। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें।  बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता

Read More
Madhya Pradesh

नगर निगम की बकाया जलकर वसूलने के लिए प्रस्तावित वन टाइम सेटलमेंट योजना फिलहाल अटकी

इंदौर शासन की अनुमति के अभाव में नगर निगम की बकाया जलकर वसूलने के लिए प्रस्तावित वन टाइम सेटलमेंट योजना फिलहाल अटक गई है। इधर योजना लागू होने का इंतजार कर रहे उपभोक्ता जल कर ही जमा नहीं कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि आज नहीं तो कल शासन इस योजना को स्वीकृति दे ही देगा और फिर वे बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि जमा कर अपना खाता नियमित करवा लेंगे। इस पूरी कवायद में नुकसान इंदौर नगर निगम का हो रहा है। न उसे नियमित जलकर मिल

Read More
Madhya Pradesh

एमपी फ्लाइंग क्लब से हुआ कांट्रेक्ट, डीएवीवी इंदौर जल्द शुरू करने जा रहा एविएशन का कोर्स

इंदौर एविएशन इंडस्ट्री में भविष्य बनाने वाले इंदौरी युवाओं को अपने सपने साकार करने के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली-मुंबई जाने के बजाय अब युवा अपने ही शहर में ग्राउंड स्टॉफ और कार्गो प्रबंधन का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। आकाश छूने की ख्वाहिश इस एजुकेशन हब में पूरा करने का प्रयास देवी अहिल्या विश्वविद्यालय और एमपी फ्लाइंग क्लब के अनुबंध से संभव हो पा रहा है। सुनहरे भविष्य की चाह रखने वाले युवा इस इंडस्ट्री में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स कर करियर निखार पाएंगे। इसके

Read More
Madhya Pradesh

हाईकोर्ट के आदेश पर मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव और चक्का जाम, पुलिस ने फेंके आंसू गैस के गोले

मुरैना हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार की दोपहर राजस्व व पुलिस विभाग का दल बागचीनी चौखट्टा स्थित मंदिर की जमीन पर हुए अतिक्रमण काे हटाने पहुंचा। कार्रवाई के दौरान अतिक्रामकों ने प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया, जवाब में पुलिस ने लाठियां भांजी, भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस व वाटर केनल तक का उपयोग किया गया। पथराव में प्रशासन के कई वाहनों के शीशे फूट गए, एक आरक्षक घायल हो गया, वहीं अतिक्रामक पक्ष की तीन महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें बेसुध हालत में सड़क

Read More
Madhya Pradesh

मजार से कपड़ा लाकर घर पर सिला था फलस्तीन का झंडा, मोहर्रम के जुलूस में लहराया , हिंदू संगठन ने कार्रवाई की मांग की

राजगढ़ इजराइल व फलस्तीन के बीच चल रहे विवाद की रील इंस्ट्राग्राम पर देखी। इसके बाद फलस्तीन से प्रेरित हुआ और मजार से कपड़ा लेकर आया। कुछ कपड़ा बाजार से लाया व फिर घर पर ही फलस्तीन का झंडा सिल लिया था। इसके बाद उसे मोहर्रम के जुलूस के दौरान डीजे पर चढकर लहरा दिया था। यह कहना है नरसिंहगढ़ में फलस्तीन का झंडा लहराने वाले 15 वर्षीय नाबालिग का। इसके साथ ही उसकी काउंसलिंग की जा रही है। हालांकि अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। जब

Read More
error: Content is protected !!