Day: June 19, 2025

National News

मुंबई लोकल ट्रेनें में महिला कोच में अश्लील हरकत, कैमरे में कैद हुआ आरोपी, टोकने पर भड़का, ट्रेन से कूदने की कोशिश

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी मानी जाने वाली मुंबई में लोकल ट्रेनें जहां लाखों यात्रियों की जीवनरेखा हैं, वहीं आए दिन इनमें हो रही सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला 14 जून को सामने आया, जब एक शख्स ने महिला कोच में घुसकर बेहद अश्लील हरकतें कीं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत घटना शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे की है, जब भीड़भाड़ वाले समय में एक

Read More
Madhya Pradesh

सीमा की रक्षा करने वाले जवानों और अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार देश की सीमा पर जान की बाजी लगाने वाले और सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों तथा खेतों में कड़ी मेहनत कर अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार कमजोर और गरीब वर्ग की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खरगोन जिले के बेड़िया में विश्व सिकल सेल दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने

Read More
National News

सिकल सेल उन्मूलन, सबके विश्वास, साथ और प्रयास से होगा : राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि सिकल सेल के संपूर्ण उन्मूलन के लिए हम सबकी सक्रिय सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। सबके विश्वास, साथ और प्रयासों से ही रोग का उन्मूलन होगा। राज्यपाल श्री पटेल विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर बड़वानी में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर से वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का प्रदेश की जनता के नाम संदेश और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों पर आधारित

Read More
RaipurState News

भिलाई नगर में चार पहिया वाहन चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग भिलाई नगर में चार पहिया वाहन चुराने वाले तीन आरोपी पकड़े गए हैं. आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में जीप को चोरी कर झाड़ियों में छिपाकर रख दिया था. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वाहन को बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, आमदी नगर श्रीराम चौक हुडको निवासी दिनेश कुमार मिश्रा (60 वर्ष) ने भिलाई नगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि 11 जून की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच गैरेज में रखी जीप को कोई चुरा ले गया. शिकायत की जांच

Read More
Politics

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा- भारत सरकार अपने हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है

नई दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने ईरान में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए केंद्र द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंधु’ पर गुरुवार को कहा कि भारत सरकार अपने हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने मुख्य विपक्षी दल को पाकिस्तान के एजेंडे की कार्बन कॉपी बताया। सैयद शाहनवाज हुसैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “जब भी भारतीय नागरिकों को विदेश में किसी संकट का सामना करना पड़ा है, मोदी

Read More
error: Content is protected !!