Day: April 19, 2025

cricket

लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान को दिया 181 रनों का लक्ष्य, समद ने आखिरी ओवर में खेली तूफानी पारी

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 36वां मुकाबला खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए हैं। लखनऊ की ओर से एडन मार्करम ने 66 और आयुष बदोनी ने 50 रन की पारी खेली। राजस्थान के लिए हसरंगा ने दो विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने मिचेल मार्श (4) और निकोलस पूरन (11) के विकेट पावरप्ले में ही गंवा दिए।

Read More
Madhya Pradesh

समुदाय आधारित वन पुनर्स्थापन एवं जलवायु परिवर्तन-अनुकूलन आजीविका कार्यशाला का समापन

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि जन-समुदाय की पारम्परिक ज्ञान प्रणाली की वन संरक्षण में अहम भूमिका है। मंत्री श्री पटेल आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में समुदाय आधारित वन पुनर्स्थापन एवं जलवायु परिवर्तन-अनुकूलन आजीविका कार्यशाला के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के सहयोग से वनों के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन के कार्य अधिक प्रभावी ढंग से किये जा सकते हैं। समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देने और सतत विकास के लिये प्रशिक्षण

Read More
Politics

भारतीय राजनीति में बड़ा फेरबदल जल्द देखने को मिल सकता है, मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर बड़ा ऐलान

नई दिल्ली भारतीय राजनीति में एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल जल्द देखने को मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस वीकेंड तक पांच राज्यों के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर सकती है। इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अप्रैल के अंत तक बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है, जो 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की नई दिशा और रणनीति तय करेगा। क्या है पूरी प्रक्रिया? BJP के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के

Read More
TV serial

कश्मीर में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं अभिनेत्री हिना खान, इंस्टाग्राम पर शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई, कैंसर से जंग के बीच अभिनेत्री हिना खान कुछ समय के लिए अपने गृहनगर कश्मीर चली गई हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी कश्मीर यात्रा के बारे में फैंस को जानकारी दी। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर कीं जिनमें कश्मीर की खूबसूरती को दिखाने का पुरजोर प्रयास किया है। अभिनेत्री ने कश्मीर की मशहूर झील में शिकारा की सैर भी की। उन्होंने इसकी फोटो शेयर की। हिना ने नाव पर प्राणायाम करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया। अगली तस्वीर में अभिनेत्री कश्मीर की घाटी में सूर्यास्त का आनंद लेते

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गाँधी सागर अभयारण्य में छोड़ेंगे 2 चीते, चीतों का बनेगा नया आशियाना

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मंदसौर जिले के गाँधी सागर अभयारण्य में 2 चीतों को छोड़ेंगे। “चीता प्रोजेक्ट” मध्यप्रदेश की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य भारत में चीतों की संख्या बढ़ाना और उनकी प्रजाति को बचाना है। इस परियोजना के तहत मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के साथ अब गाँधी सागर अभयारण्य में चीतों का आशियाना बनाया जा रहा है। गाँधी सागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान होगा, जहाँ चीतों को बसाया जा रहा है। यह वन्य-जीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। साथ

Read More
error: Content is protected !!