Monday, January 26, 2026
news update

Day: April 19, 2024

National News

पूर्वी भारत में 23 अप्रैल तक हीटवेव की चेतावनी जारी इस बीच, यूपी के इस इलाके में होगी बारिश, अलर्ट

नई दिल्ली देशभर के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। पूर्वी भारत में 23 अप्रैल तक हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है, जबकि दक्षिण के राज्यों में 19 अप्रैल को गंभीर हीटवेव की स्थिति रहेगी। इसके अलावा, नॉर्थईस्ट इंडिया में 19-22 अप्रैल के बीच भारी बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो यहां भी 19 और 20 अप्रैल को बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने वाली है। इसके अलावा, 22 और 23 अप्रैल को बारिश का

Read More
National News

जब घायलों को देखने पहुंचे सांसद अधीर रंजन चौधरी तो गुस्से का शिकार हुए, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सियासी तकरार बढ़ी

कोलकाता पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हुई हिंसा पर सियासी तकरार बढ़ गई है। हिंसा में घायल हुए लोगों को देखने जब कांग्रेस नेता और स्थानीय सांसद अधीर रंजन चौधरी मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे तो उन्हें प्रदर्शनकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। चौधरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद वहां हालात बिगड़ गए। कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। कथित तौर पर एक भाजपा नेता और अधीर रंजन चौधरी के बीच हाथापाई

Read More
TV serial

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम राज अनादकट अब इस शो का हिस्सा नहीं, अब बताई वजह

मुंबई ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू के किरदार से मशहूर हुए राज अनादकट शो तो छोड़ चुके हैं। लेकिन वह व्लॉग्स के माध्यम से अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। एक्टर ने अपने व्लॉग के जरिए उन सवालों के जवाब दिए हैं, जो उनके बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं या सर्च होते हैं। इसमें शो छोड़ने का कारण तो बताया ही। साथ ही टप्पू के रूप में उनकी जर्नी कैसे शुरू हुई, इसका भी जिक्र किया। साथ ही उन्होंने बताया कि दो बार उनको ‘बिग बॉस’

Read More
National News

एक राज्य ऐसा है जहां कम से कम 6 जिलों में जीरो परसेंट के करीब वोटिंग दर्ज की गई, गुस्साए वोटर

कोहिमा लोकसभा चुनाव के लिए 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में शुक्रवार को पहले चरण के लिए मतदान जारी है। हालांकि एक राज्य ऐसा है जहां कम से कम 6 जिलों में जीरो परसेंट के करीब वोटिंग दर्ज की गई है। हम बात कर रहे हैं पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड की। अलग राज्य की मांग को लेकर पूर्वी नागालैंड के सात जनजातीय संगठनों की शीर्ष संस्था ‘ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन’ (ईएनपीओ) के अनिश्चितकालीन बंद के आह्वान के मद्देनजर लोग शुक्रवार को घरों के भीतर ही रहे और क्षेत्र के छह जिलों

Read More
National News

देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान संपन्न

नई दिल्ली देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। 102 सीटों पर 1625 उम्मीदवार मैदान में थे। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा। मणिपुर व पश्चिमी बंगाल में हिंसा की खबर है। राजस्थान में कुछ जगह मारपीट व धमकी देने की घटनाएं सामने आई हैं। पहला चरण देश के 102 लोकसभा सीटों में संपन्न हो गया। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो देश के 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण रहा। शुक्रवार को जिन केंद्रीय

Read More
error: Content is protected !!