Day: September 18, 2025

National News

शिमला को मिलेगा नया रूप: नगर निगम की अनोखी पहल से बढ़ेगी सफाई व्यवस्था

शिमला हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत ‘पहाड़ों की रानी’ शिमला को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अब शिमला आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अपने वाहनों का कचरा सड़क पर फेंकने के बजाय नगर निगम को देना होगा। यह नई व्यवस्था जल्द ही लागू होने वाली है, जिसका उद्देश्य शिमला के पर्यावरण को बेहतर बनाना है। कैसे काम करेगी यह नई व्यवस्था? इस योजना के तहत, शिमला के प्रवेश द्वार पर ही नगर निगम के कर्मचारी पर्यटक वाहनों से कचरा इकट्ठा करेंगे।

Read More
cricket

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, सलामी जोड़ी ने लिया मैदान संभालने का जिम्मा

नई दिल्ली एशिया कप 2025 के 11वें मैच में आज ग्रुप बी की अफगानिस्‍तान टीम का सामना श्रीलंका से हो रहा है। अफगानिस्‍तान के कप्‍तान राशिद खान ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है। मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्‍तान के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। एक और हार टीम को सुपर-4 की रेस से बाहर कर देगी। ग्रुप बी की जंग काफी रोमांचक है। श्रीलंका ने 2 में से 2 मैच जीते हैं और उसके 4 अंक

Read More
cricket

Asia Cup 2025: फील्डिंग गुरु टी दिलीप की रणनीति, हर टीम के लिए जरूरी टिप्स

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने कहा है कि दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हवा में लहराने वाले ऊंचे कैच लेने के लिए एक सेकंड के लिए भी गेंद पर से नजर नहीं हटाना जरूरी है। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फ्लडलाइट्स की व्यवस्था पारंपरिक व्यवस्था से काफी अलग है। दिलीप ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में ये बात कही। यह आग के वृत्त (रिंग ऑफ फायर) की तरह होती है जो मूल रूप से गुंबद में होती है न कि

Read More
National News

एयर इंडिया फ्लाइट में हड़कंप: 103 यात्रियों के साथ इमरजेंसी लैंडिंग, अफरातफरी मची

विशाखापत्तनम  विशाखापत्तनम से हैदराबाद जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान को पक्षी के टकराने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में 103 यात्री सवार थे। इंजन में खराबी आने के बाद पायलट ने विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर वापस लौटने का फैसला किया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और एयरलाइन वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद यह घटना हुई।   विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के निदेशक एस राजा रेड्डी ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के फ्लाइट नंबर IX 2658 के पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग

Read More
Breaking NewsBusiness

अदाणी ग्रुप को बड़ी राहत: SEBI की जांच में हिंडनबर्ग के आरोप सही नहीं पाए गए

नई दिल्ली भारत के अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी को बड़ी राहत मिली है। हिंडनबर्ग मामले में सेबी ने अदाणी समूह को क्लीनचिट दे दी है। शेयर बाजार नियामक संस्था, SEBI ने कहा है कि अदाणी ग्रुप पर लगे आरोप साबित नहीं हुए। सेबी ने अपनी जांच के बाद बताया कि हिंडनबर्ग द्वारा अदाणी समूह पर लगाए गए इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोप साबित नहीं हुए। सेबी ने 18 सितंबर को पारित अपने अंतिम आदेश में गौतम अदाणी, उनके भाई राजेश अदाणी, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी पावर और एडिकॉर्प एंटरप्राइजेज को दोषमुक्त कर

Read More
error: Content is protected !!