Day: September 18, 2024

National News

पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ने सिरसा में भाजपा पर निशाना साधा, कहा-15 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी भाजपा

सिरसा हरियाणा सरकार के पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने सिरसा में बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने बात करते हुए कहा कि व‍िधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 15 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा, “पिछले व‍िधानसभा चुनाव में सिरसा जिले में किसान आंदोलन के चलते बड़ा विरोध हुआ था। मैं जब लड़ा, तब भी लोग सवाल पूछते थे। लोग यह कहते थे कि जिस भी पार्टी का बीजेपी से गठबंधन है, हम उसे वोट नहीं देंगे। बीजेपी का तीन पार्टियों के साथ गठबंधन है। बीजेपी

Read More
Madhya Pradesh

प्रधानमंत्री श्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन नेशन-वन इलेक्शन की स्वीकृति के लिए माना आभार

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रीमंडल का वन नेशन- वन इलेक्शन की स्वीकृति के लिए प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारतीय लोकतंत्र ने वन नेशन-वन इलेक्शन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। यह अभी तक का सबसे बड़ा निर्णय है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में बार-बार चुनाव से विकास कार्य प्रभावित होते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से

Read More
Politics

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के राहुल गांधी पर दिए विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे विरोध-प्रदर्शन

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली से लेकर जयपुर, हैदराबाद समेत कई राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस बार कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी सवाल उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-दुर्ग के विवेकानंद विश्वविद्यालय का राज्यपाल रमेन डेका ने देखा प्रेजेंटेशन, स्टार्टअप्स से ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले

रायपुर. राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय दुर्ग अंतर्गत गठित ग्रामीण प्रौद्योगिक और उद्यमिता फाउंडेशन के तहत किये जा रहे स्टार्टअप्स का प्रस्तुतीकरण देखा। उन्होंने सभी स्टार्टअप्स की सराहना करते हुए इसे आम व्यक्ति के लिए सरल व सुलभ बनाने पर बल दिया। राज्यपाल श्री डेका ने सभी उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न योजनाओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि स्टार्टअप्स के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को  रोजगार से जोड़ सके ऐसी योजनाएं बनाई जायंे। इस संबंध में उन्होंने उद्यमियांे का मार्गदर्शन किया और उपयोगी सुझाव

Read More
National News

केंद्र सरकार ने भारत और म्यांमार के बीच लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा बाड़ लगाने और सड़कों के निर्माण को दी मंजूरी

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने भारत और म्यांमार के बीच 1,610 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा बाड़ लगाने और सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। सरकार की ओर से यह फैसला मणिपुर में घुसपैठियों को रोकने के लिए लिया गया है। इसके अलावा मणिपुर में सीआरपीएफ की दो बटालियन को भी स्थायी तौर पर लगाया गया है, जबकि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के 20 हजार जवानों की यहां तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार, म्यांमार के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 30 किलोमीटर तक बाड़ लगाने का काम

Read More
error: Content is protected !!