पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक महिला को गलत तरीके से रोका, तीन पर FIR
कोलकाता पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक महिला कर्मचारी को गलत तरीके से रोकने के लिए राजभवन के तीन अधिकारियों के खिलाफ शनिवार को प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजभवन में अस्थायी कर्मचारी होने का दावा करने वाली एक महिला ने इस महीने की शुरुआत में पुलिस से संपर्क किया था और दावा किया था कि नौकरी के बहाने राज्यपाल द्वारा कई बार उसका यौन शोषण किया गया। गवर्नर बोस ने आरोपों से इनकार किया
Read More