Day: May 18, 2024

Politics

अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलकर मोदी नाम पर ही वोट मांगती है

अमेठी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलकर मोदी नाम पर ही वोट मांगती है, मगर अमेठी की जनता अब जान चुकी है कि उन्हें केवल गुमराह किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को अमेठी में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किशोरी लाल शर्मा को अमेठी की जनता ऐतिहासिक जीत देने जा रही है। अमेठी के लोग झूठ बोलने वालों के खिलाफ वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेठी की

Read More
Politics

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने कहा- केजरीवाल का पीए बिभव दिल्ली का शाहजहां, केजरीवाल उसे बचा रहे हैं

नई दिल्ली भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर डर्टी पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाया। शाजिया इल्मी ने कहा कि पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी डर्टी पॉलिटिक्स करती है। ये पूरा का पूरा टूलकिट है, जो वीडियो बनाता है और फिर उसे तरोड़-मरोड़ कर गंदगी फैलाने का काम करता है। लेकिन, अब ये अपनी ही गंदगी में फंस गए हैं। अगर इस वीडियो में कुछ भी सच्चाई होती

Read More
Politics

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज संकेत दिया- राष्ट्रीय स्तर पर तृणमूल कांग्रेस इंडिया गठबंधन के साथ

कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को संकेत दिया कि केंद्र में अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो उनकी पार्टी उसमें शामिल हो सकती है। इसके कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन की सरकार को बाहर से समर्थन देगी। पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार मिताली बाग के समर्थन में आरामबाग में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस और सीपीआई-एम के बीच एक भ्रमित गठबंधन को छोड़कर, पश्चिम बंगाल में कोई गठबंधन नहीं है। हम राष्ट्रीय स्तर

Read More
Sports

निखत जरीन और हमवतन मीनाक्षी ने स्वर्ण पदक जीते और भारतीय दल ने 12 पदकों के साथ समापन किया

अस्ताना (कजाकिस्तान) मौजूदा विश्व चैंपियन निखत जरीन और हमवतन मीनाक्षी ने स्वर्ण पदक जीते और भारतीय दल ने शनिवार को यहां 12 पदकों के साथ एलोर्डा कप 2024 अभियान का समापन किया। निखत और मीनाक्षी के स्वर्ण पदकों के अलावा, भारतीय मुक्केबाजों ने कजाकिस्तान के अस्ताना में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस आयोजन में दो रजत और आठ कांस्य पदक जीतकर अपने पिछले संस्करण के पांच पदकों के रिकॉर्ड को बेहतर बनाया। निखत जरीन (52 किग्रा) ने मौजूदा प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपना दबदबा जारी रखा और कजाकिस्तान की ज़ज़ीरा उरकबायेवा

Read More
Politics

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी, यह एक गंभीर और संवेदनशील विषय

नई दिल्ली दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार द्वारा मारपीट और बदसलूकी मामले में पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है और दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। यह एक गंभीर और संवेदनशील विषय है। मुझे लगता है कि जांच सही दिशा में हो रही है। जांच के बाद कुछ तथ्य सामने आएंगे तो फिर कुछ कहा जा सकता

Read More
error: Content is protected !!