Day: August 17, 2025

National News

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बादल फटा, अब तक 6 लोगों की मौत, कई लापता

कठुआ  जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार तड़के बादल फटने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह घटना कठुआ जिले के राजबाग क्षेत्र के घटी गांव और आसपास के दो अन्य स्थानों पर हुई। अचानक आई बाढ़ से घटी गांव का संपर्क टूट गया। हालांकि, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया

Read More
National News

NCERT की किताब पर नया विवाद, बंटवारे और जिन्ना के जिक्र से भड़के ओवैसी

नई दिल्ली  एनसीईआरटी के नए मॉड्यूल में बंटवारे के लिए कांग्रेस और जिन्ना को जिम्मेदार ठहराया गया तो इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है जिन्ना को समझने की भूल हुई और इसलिए देश को बंटवारे की विभीषिका का सामना करना पड़ा। हालांकि एनसीईआरटी का यह मॉड्यूल रेग्युलर सिलेबस नहीं है। इस चैप्टर में बताया गया है कि बंटवारे की एक वजह कांग्रेस भी थी। इसके अलावा मोहम्मद अली जिन्ना को बंटवारे का असली जिम्मेदार बताया गया है। इसपर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए।

Read More
Madhya Pradesh

2025 एशियन केनो स्लालम चैम्पियनशिप: चीन में मध्यप्रदेश की खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने दी बधाई भोपाल चीन के ज़ियासी, गुइझोउ में 14 से 17 अगस्त 2025 तक आयोजित एशियन केनो स्लालम चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया। महिला टीम इवेंट वर्ग में मध्यप्रदेश की खिलाड़ी शिखा चौहान, पल्लवी जगताप और रीना सेन ने बेहतरीन तालमेल, संतुलन और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। पदक विजेता खिलाडियों में खेल अकादमी की शिखा, पल्लवी और रीना सेन‌मध्यप्रदेश की खिलाड़ी है। खेल एवं युवा कल्याण

Read More
Madhya Pradesh

भगवान श्रीकृष्ण सांदीपनि आश्रम विद्या अध्ययन के लिए आए और यहां से योगेश्वर जगतगुरु श्रीकृष्ण बने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्माष्टमी पर सपत्नीक सांदीपनी आश्रम में की भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, गाया भजन भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महर्षि सांदीपनि आश्रम वह पवित्र स्थल है जहां मनुष्य रूपी श्रीकृष्ण की  भगवान श्रीकृष्ण बनने की यात्रा प्रारंभ होती है। भगवान श्रीकृष्ण यहां विद्या अध्ययन के लिए आए और यहां से योगेश्वर श्रीकृष्ण बनकर निकले।  श्रीकृष्ण के जगतगुरु बनने का स्थान यही है। द्वारका,वृंदावन और गोकुल का जो महत्व है वही महत्व उज्जैन का

Read More
RaipurState News

CM विष्णुदेव साय का पहला विदेश दौरा 21 अगस्त को, जापान-दक्षिण कोरिया से इंवेस्टमेंट बढ़ाने की उम्मीद

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय ने प्रदेश को वर्ल्ड स्टेज पर विशिष्ट पहचान दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विदेश दौरा कार्यक्रम तय हुआ है। 21 अगस्त से 10 दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। बतौर मुख्यमंत्री यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। इस दौरान वे जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे। प्रदेश के विकास के लिए यह दौरा काफी मायनों में खास माना जा रहा है। दरअसल, सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार जापान के ओसाका में 13 अक्टूबर 2025

Read More
error: Content is protected !!