Day: July 17, 2024

Madhya Pradesh

गंभीरता के साथ हो राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों की सुविधा और लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिये 18 जुलाई से 31 अगस्त तक राजस्व महा अभियान – 2.0 संचालित किया जा रहा है। किसानों और आमजन की सहुलियत के लिये पटवारी और मैदानी अमला मुख्यालय पर रह कर दायित्वों का निर्वहन करेंगे। अभियान्तर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का गंभीरता के साथ समय-सीमा में निराकरण किया जाये। राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि अभियान

Read More
Madhya Pradesh

बच्चोंं का आई क्यू बताने एम्स और मैनिट ने मिलकर बनाया स्मार्ट डिजिटल आईक्यू डिवाइस

भोपाल यदि बच्चों के आईक्यू लेवल जानना चाहते हैं और उनकी आईक्यू लेवल पर आपको किसी प्रकार की शंका है तो अब आपको यह टेस्ट आसानी से भोपाल एम्स में हो सकेगा। इसके लिए हाल ही में एम्स भोपाल और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) की एक टीम ने संयुक्त रूप से नियमित IQ टेस्ट का एक स्मार्ट डिजिटल संस्करण विकसित किया है। यह अभिनव उपकरण IQ टेस्टिंग की प्रक्रिया को आसान बनाएगा और स्वचालित रूप से IQ रेंज की गणना भी करेगा। आईक्यू परीक्षण की प्रक्रिया होगी काफी

Read More
Politics

सिद्धारमैया का कर्नाटक में प्राइवेट नौकरी में 100% आरक्षण पर यू-टर्न

बेंगलुरु कर्नाटक में स्थानीय लोगों के लिए प्राइवेट नौकरी में 100 प्रतिशत का कोटा तय करके सिद्धारमैया सरकार फंस गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कल कैबिनेट के इस फैसले का स्वागत करते हुए एक पोस्ट किया था। आज उन्होंने अपने पोस्ट डिलीट कर लिया है। इस सबके बीच श्रम मंत्री ने स्पष्ट किया है प्राइवेट नौकरियों में 50% और 70% ही स्थानीय लोगों के लिए कोटा रहेगा। कर्नाटक सरकार द्वारा निजी फर्मों में ‘सी और डी’ ग्रेड के पदों पर 100 प्रतिशत कन्नड़ लोगों को नियुक्त करना अनिवार्य करने संबंधी

Read More
Madhya Pradesh

अशोकनगर जिले में पति ने चिट्ठी भेजकर पत्नी को दिया तीन तलाक

अशोकनगर अशोकनगर जिले में एक महिला को डाक से तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। 23 साल की महिला एक लेटर लेकर देहात थाना पुलिस के पास पहुंची और कहा- सर, यह मेरे पति ने भेजा है। डाक के जरिए पति ने उसे मुझे तीन तलाक दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला विवाह संरचना अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार महिला की शादी 2023 में कोलारस के रहने वाले आदिल से हुई थी। उसका आरोप है कि शादी

Read More
cricket

श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 कप्तान धम्मिका निरोशन की बुधवार को 41 साल की उम्र में हुई मौत

कोलम्बो श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 कप्तान धम्मिका निरोशन की बुधवार को 41 साल की उम्र में मौत हो गई है। निरोशन को श्रीलंका के अंबालांगोडा में उनके घर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। श्रीलंकाई पुलिस ने कहा है कि शूटर को पकड़ने के लिए जांच चल रही है। निरोशन की पत्नी और दो बच्चे घटना के समय उनके साथ घर पर थे। लोकल मीडिया के मुताबिक शूटर ने इस हमले को अंजाम देने के लिए 12 बोर की राइफल का इस्तेमाल किया था। धम्मिका

Read More
error: Content is protected !!