Day: May 17, 2024

Movies

‘मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे’ की शोभा बढ़ाएंगे चंकी पांडे

मुंबई बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता चंकी पांडे सोनी एंटरटेनमेंट के शो मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे में शामिल होंगे। इस रविवार, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का कॉमेडी शो, ‘मैडनेस मचाएंगे – इंडिया को हंसाएंगे’ चंकी पांडे की मेहमाननवाज़ी करके शीर्ष स्तर का मनोरंजन करने का वादा करता है। अनुभवी कॉमेडियन्स अपनी मज़ेदार हरकतों से घर में हंगामा मचाने के लिए तैयार हैं,।कुशल बद्रीके, गौरव दुबे और कावेरी प्रियम इसके लिये तैयार हैं।कुशल बद्रीके चंकी पांडे के प्रसिद्ध ऑन-स्क्रीन किरदार ‘आखिरी पास्ता’ की भूमिका निभाएंगे। कुशल शेफ की भूमिका में दिखेंगे जो किचन

Read More
National News

CM धामी ने की चारधाम यात्रा की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सड़क मार्ग से ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं को देखें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील किया कि वे चारधाम यात्रा के लिए अपने रजिस्ट्रेशन की तारीख के अनुसार ही दर्शन के लिए

Read More
Politics

अमित शाह बोले – केजरीवाल को देख लोगों को बड़ी बोतल नजर आएगी

नई दिल्ली होम मिनिस्टर अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल के अंतरिम बेल पर निकल चुनाव प्रचार करने पर तंज कसा है। केजरीवाल के बाहर आने से INDIA अलायंस को फायदा हुआ है? इस सवाल पर अमित शाह ने कहा कि मैं एक वोटर के तौर पर कह सकता हूं कि केजरीवाल जहां-जहां जाएंगे, वहां लोगों को शराब घोटाला याद आएगा। कई लोगों को तो बड़ी बोतल दिखाई देगी। उन्होंने  इंटरव्यू में एक बार फिर से केजरीवाल को मिली अंतरिम बेल पर बात की। अमित शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट

Read More
Politics

सीएम माणिक साहा का दावा, पश्चिम बंगाल में भाजपा कम से कम 32 लोकसभा सीटें जीतेगी

अगरतला  त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पिछले कुछ हफ्तों में पश्चिम बंगाल में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया, उन्‍होंने  दावा किया कि भाजपा उस राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से कम से कम 32 सीटें जीतेगी। यहां एक रक्तदान शिविर में भाग लेने के बाद साहा ने कहा कि बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने मतदाताओं में भाजपा और उसके उम्मीदवारों के पक्ष में भारी उत्साह देखा। मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा, “मुझे यकीन है कि भाजपा बंगाल में कम से कम 32 लोकसभा सीटें जीतेगी।”

Read More
Movies

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में विलेन का किरदार निभायेंगे ऋतिक रौशन

मुंबई बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन फिल्म ब्रह्मास्त्रम पार्ट 2 में विलेन का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। करण जौहर निर्मित और अयान मुखर्जी निर्देशित ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ ने बॉक्स‍ ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। इस फिल्म रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मॉनी राय ने अहम भूमिका निभायी थी। बतया जा रहा है कि ‘ब्रह्मास्त्र-2’ में ऋतिक विलेन का किरदार निभाते नजर आयेंगे। ऋतिक इस फिल्म की शूटिंग ‘वॉर-2’ के बाद करेंगे। ‘ब्रह्मास्त्र-2’ को 2026 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

Read More
error: Content is protected !!