Day: December 16, 2025

Movies

रॉब रेनर का बेटा निक गिरफ्तार, घर में मिली डायरेक्टर रॉब और उनकी पत्नी की लाश

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड से एक बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आई कि अमेरिकी फिल्ममेकर रॉब रेनर और उनकी वाइफ मिशेल सिंगर रेनर लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में मृत पाए गए। उनके बेटे निक रेनर को उनकी कथित हत्या के संदिग्धों में से एक माना जा रहा था। अब खबरों के अनुसार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ‘पेज सिक्स’ ने बताया कि रॉब रेनर के बेटे निक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि निक को फिलहाल लॉस एंजिल्स

Read More
National News

पीएम मोदी की जॉर्डन यात्रा से भारत–जॉर्डन संबंधों को नई रफ्तार, 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जॉर्डन यात्रा ने भारत और जॉर्डन के रिश्तों को और मजबूत किया है। इस यात्रा के दौरान 5 महत्वपूर्ण समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। ये समझौते नवीकरणीय ऊर्जा, जल संसाधन प्रबंधन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, डिजिटल समाधान और पेट्रा व एलोरा के बीच जुड़ाव से संबंधित हैं। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।  प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला II के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इसमें व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, उर्वरक और कृषि, सूचना

Read More
International

वैश्विक राजनीति में भूचाल: 2025 में कई देशों में तख्ता पलट, बदलीं सत्ता की तस्वीरें

नेपाल साल 2025 वैश्विक राजनीति के लिहाज से बेहद अस्थिर और उथल-पुथल भरा रहा। दुनिया के कई देशों में सरकारें अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं। कहीं जन आंदोलन, कहीं संसद में बहुमत की हार, तो कहीं सीधे सैन्य तख्तापलट ने सत्ता की तस्वीर बदल दी। नेपाल नेपाल में 2025 राजनीतिक संकट का सबसे बड़ा उदाहरण बना। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ युवा पीढ़ी (Gen-Z) के आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया। आगजनी और व्यापक विरोध प्रदर्शनों के दबाव में केपी शर्मा ओली की सरकार को झुकना पड़ा। नेपाल में

Read More
Movies

बॉर्डर 2′ का टीजर: सनी देओल का जबरदस्त अंदाज़, जहां भी घुसोगे, हिंदुस्तानी फौजी मिलेगा सामना

मुंबई आज विजय दिवस के खास मौके पर ‘बॉर्डर 2’ का टीजर फाइनली रिलीज हो चुका है जिसमें सनी देओल, अहान शेट्टी और वरुण धवन जैसे सितारे दिल जीतते नजर आ रहे हैं। ये टीजर फैन्स की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरा है। टीजर देखकर अब लोगों की बेचैनी फिल्म को लेकर बढ़ गई है। साल 1997 में आई अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर’ का ये सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ अब 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। हाल ही में ‘धुरंधर’ मिशन के

Read More
RaipurState News

5 साल बाद रूसे जलाशय में दिखी दुर्लभ Steppe Gull, मध्य भारत की जैव विविधता के लिए शुभ संकेत

खैरागढ़ मैकाल पर्वत श्रृंखला से घिरे खैरागढ़ के जंगलों ने एक बार फिर अपनी समृद्ध जैव विविधता का प्रमाण दिया है। करीब पांच वर्षों के अंतराल के बाद खैरागढ़ स्थित रूसे जलाशय में दुर्लभ प्रवासी पक्षी स्टेपे गल (Steppe Gull) की मौजूदगी दर्ज की गई है। पक्षी विज्ञानी प्रतीक ठाकुर ने इसे अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया है। पक्षी विज्ञानी और विशेषज्ञों द्वारा इसकी पहचान की पुष्टि के बाद यह घटना छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय उपलब्धि के रूप में देखी जा रही

Read More
error: Content is protected !!