उप मुख्यमंत्री शुक्ल अहमदाबाद में मेगा ब्राह्मण बिजनेस समिट-4 में हुए शामिल
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल अहमदाबाद में आयोजित “मेगा ब्राह्मण बिजनेस समिट-4” में शामिल हुए। समिट में उन्होंने समाज के प्रबुद्ध जनों से संवाद किया और ब्राह्मण समाज के आर्थिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक उत्थान पर अपने विचार रखे। समिट में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री श्री सी.आर. पाटिल, पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री नितिन पटेल, राज्यसभा सांसद श्री मयंक नायक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। तीन दिवसीय आयोजन में ब्राह्मण उद्योगपतियों के 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां व्यवसाय और
Read More