Day: January 16, 2025

Madhya Pradesh

सीहोर में 16 जनवरी को होगी जनसुनवाई

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सीहोर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए वृत्त कार्यालय सीहोर में 16 जनवरी 2025 को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम द्वारा इस जनसुनवाई में सीहोर वृत्त अंतर्गत आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126, 135 तथा 138 को छोड़कर शेष शिकायतें जैसे विद्युत बिल से संबंधित, मीटर से संबंधित, नवीन कनेक्शन में विलंब, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, वोल्टेज से

Read More
Madhya Pradesh

साल भर चलेगा जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 27 जनवरी को महू से करेंगे शुभारंभ

उमरिया  कांग्रेस के जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा अमेठी के सांसद राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा अन्य नेताओं की उपस्थिति मे आगामी 27 जनवरी को इंदौर जिले के महू से किया जायेगा। यह कार्यक्रम पूरे साल भर चलेगा। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने गत दिवस एक बैठक मे दी। श्री सिंह ने बताया कि भाजपा लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।  उसकी

Read More
RaipurState News

देश की रक्षा के लिए समर्पित है 15 जनवरी थल सेना दिवस

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी को मनाने के पीछे एक ऐतिहासिक महत्व है। यह दिन फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सम्मान में मनाया जाता है। उन्होंने 15 जनवरी 1949 को भारतीय सेना की कमान संभाली थी। वह भारत के पहले सेना प्रमुख बने थे और उन्होंने देश की स्वतंत्रता के बाद सेना का नेतृत्व किया था। इस दिन का महत्व इस तथ्य में भी निहित है कि यह दिन भारतीय सेना की बहादुरी और बलिदान को याद दिलाता है। यह दिन उन सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है,

Read More
Madhya Pradesh

आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों को सुगम तरीके से हितलाभ करें सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों को सुगम तरीके से हितलाभ सुनिश्चित किया जाये। उन्हें अनावश्यक तकलीफ़ों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती है और यह एक वरदान है। इसके विधिवत् क्रियान्वयन के लिए सतत निगरानी रखें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने उप स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन और सशक्तीकरण कार्यों की समीक्षा की

Read More
Madhya Pradesh

आधुनिक तकनीक से होगा विमुक्त, घुमंतु और अर्ध घुमंतु समुदायों का शैक्षणिक विकास

भोपाल विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध घुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्ध घुमन्तु समुदाय के बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए सरकार लगातार नए नवाचार कर रही है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर की मौजूदगी में विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध घुमन्तु कल्याण विभाग और ‘सशक्तिकरण’ सामाजिक संस्था के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि एमओयू से विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध घुमन्तु समुदायों के विद्यार्थियों को अक्षर एवं अंक ज्ञान से

Read More
error: Content is protected !!