Day: October 15, 2025

International

ब्रिक्स के डर में ट्रंप ने लगाए टैरिफ, अब खुला क्यों है उनका असली मकसद!

वॉशिंगटन  भारत, रूस, चीन और ब्राजील जैसी दुनिया की मजबूत अर्थव्यवस्थाओं का मंच ब्रिक्स हमेशा से अमेरिका के लिए टेंशन की वजह रहा है। इससे डोनाल्ड ट्रंप अब भी उबर नहीं पाए हैं और उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है। उनका कहना है कि ब्रिक्स ब्लॉक डॉलर पर सीधा हमला है। इसीलिए उन्होंने ब्रिक्स देशों के खिलाफ टैरिफ ऐक्शन लिया है। वाइट हाउस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि अब ऐक्शन के बाद से ब्रिक्स के मेंबर देश ग्रुप ही छोड़कर भाग रहे हैं। उन्होंने

Read More
Politics

अमित शाह का बड़ा समझौता: उपेंद्र कुशवाहा ने महुआ सीट का दावा छोड़ा, MLC का ऑफर भी मिला

नई दिल्ली  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में जारी सीटों पर खींचतान के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के चीफ उपेंद्र कुशवाहा को मना लिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कुशवाहा ने वैशाली जिले की महुआ सीट पर अपना दावा छोड़ दिया है। इसके बदले में रालोमो को दूसरी सीट दी जाएगी। साथ ही कुशवाहा की पार्टी को एक विधान परिषद (एमएलसी) सीट भी दी जाएगी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बुधवार

Read More
Sports

महिला- पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजन : महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दमोह टीम बनी विजेता

सागर  रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय विवि ने संभाग स्तरीय महिला- पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजन सिटी स्टेडियम में किया। प्रतियोगिता में जिला सागर एवं दमोह की दो महिला टीम ने भाग लिया। जिला दमोह की टीम विजेता एवं जिला सागर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में जिला दमोह की पुरुष टीम अपरिहार्य कारणों से उपस्थित नहीं हो पाईं, जिसके फलस्वरूप जिला सागर की टीम विजेता घोषित हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी अनुश्री जैन, कुुलगुरु प्रोफेसर विनोद कुमार मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन,

Read More
Sports

अहमदाबाद में होंगे कॉमनवेल्थ गेम्स! कार्यकारी बोर्ड की बड़ी सिफारिश

नई दिल्ली एग्जीक्यूटिव बोर्ड ऑफ कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स ने भारत के अहमदाबाद को 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी देने की सिफारिश की है। मेजबानी का यह प्रस्ताव अब फुल कॉमनवेल्थ गेम्स मेंबरशिप के सामने रखा जाएगा। अगर ग्लासगो में फैसला भारत के पक्ष में आता है, भारत दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। दरअसल, 26 नवंबर 2025 को ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स महासभा आयोजित है। इसी महासभा में मेजबानी का अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो भारत दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा।

Read More
RaipurState News

कांकेर-सुकमा में माओवादी विरोधी ऑपरेशन का बड़ा ब्रेकथ्रू: 100 से ज्यादा ने सरेंडर किया

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के माओवादी हिंसा प्रभावित बस्तर अंचल में माओवाद विरोधी अभियानों को अभूतपूर्व सफलता मिली है। राज्य सरकार की प्रभावी ‘माओवादी समर्पण नीति’ की बदौलत कांकेर और सुकमा जिलों में एक साथ 100 से अधिक माओवादियों ने हथियार डाल दिए हैं। इस सामूहिक आत्मसमर्पण को बस्तर में शांति की वापसी की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा है। कांकेर में शीर्ष कैडरों का समर्पण कांकेर जिले के पखांजुर थाना क्षेत्र में सक्रिय 60 से अधिक माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने

Read More
error: Content is protected !!