Day: September 15, 2024

Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामनंद स्वामी संप्रदाय के श्रद्धालुओं को दिया स्वागत संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामानुज कोट पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री रंगनाथचार्य महाराज के जन्मोत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धर्म नगरी उज्जैन में प्रदेश के अलग-अलग पंथों, धर्म और मत के श्रद्धालुओं एवं धर्मावलंबियों का आगमन होता है, उन सबका अभिनन्दन है। उन्होंने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान कहा कि धर्माचार्य अपने-अपने पंथ के अनुसार मानव कल्याण की भलाई के मार्ग को अपनाते हुए जातिवाद, छुआ-छूत और भेदभाव को दूर करने में आगे आएं। परम पूज्य रामानंद स्वामी

Read More
Madhya Pradesh

चलती ट्रेनों में यात्रियों के जेवर और नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को GRP ने किया गिरफ्तार

भोपाल चलती ट्रेनों में यात्रियों के जेवर और नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के 17 लाख के जेवरात और नकदी जब्त किया है। यह कार्रवाई भोपाल रानी कमलापति जीआरपी पुलिस ने की है। गिरफ्तार तीन आरोपियों प्रमोद चौधरी, सोमू कुमार और मोनू ने जीआरपी पुलिस पूछताछ में कई चोरियों का खुलासा किया है। आरोपियों से नगदी और सोने के जेवरात समेत लाखों का माल बरामद किया है। बताया जाता है कि ट्रेनों में AC क्लास में

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईद मिलाद-उन-नबी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएँ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्म दिनईद मिलाद-उन-नबी पर्व प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने समाज को शांति, सद्भाव, एकता और सहनशीलता और सहिष्णुता का संदेश दिया। मानव-कल्याण के लिए उनका संदेश आज भी प्रासंगिक और सद्भाव का मार्ग प्रशस्त करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के स्वस्थ्य और आनंदित रहने की मंगलकामनाएं भी की है।

Read More
Madhya Pradesh

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कीर्तिमान रचता मध्यप्रदेश

भोपाल वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिये निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपनों के अनुकूल पर्यावरण संरक्षित प्रदेश बनने में मध्यप्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान रचने जा रहा है। वर्ष 2012 में प्रदेश की लगभग 500 मेगावॉट नवकरणीय ऊर्जा की क्षमता थी। वर्तमान में कुल क्षमता बढ़कर 7 हजार मेगावॉट हो गयी है, जो कि विगत 12 वर्षों में लगभग 14 गुना बढ़ी है। राज्य की

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे उज्जैन

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वर्गीय पिता सेठ पूनमचंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आज उज्जैन पहुंचे। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सीएम से भेंट कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी वहां मौजूद रहे। दरअसल, बीते मंगलवार (3 जनवरी) को सीएम डॉ. मोहन के पिता पूनमचंद यादव का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। जिससे पूरे परिवार और समर्थकों में शोक की

Read More
error: Content is protected !!