मुंबई एयरपोर्ट पर 62.6 करोड़ रुपए की कोकीन के साथ महिला गिरफ्तार
मुंबई विदेश से तस्करी करने वाले तरह-तरह की जुगाड़ से तस्करी करते हैं और पकड़े भी जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें मुंबई एयरपोर्ट पर एक भारतीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों को उसके पास से ओरियो और चॉकलेट के डिब्बे मिले हैं, जिसके अंदर 62.6 करोड़ रुपए मूल्य की कोकीन जब्त की गई है। मीडिया रिपोर्ट में डीआरआई मुंबई के अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर एक महिला को 300 कैप्सूल में भरे 6 किलोग्राम से अधिक कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है।
Read More