Day: July 15, 2025

Samaj

आज बुधवार 16 जुलाई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- आज शाम को माता-पिता के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। आर्थिक परेशानियां खत्म होती नजर आ रही हैं। कार्यस्थल पर बदलाव बेहतरी के लिए होंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। भाई-बहन का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। वृषभ राशि- आज आपके पास एक्स्ट्रा एनर्जी होगी, जिससे आप कई कार्यों को करने में सफल रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। पारिवारिक मोर्चे पर सब ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

Read More
Breaking NewsBusiness

अब दिल्ली में भी जल्द शोरूम खोलेगी टेस्ला

मुंबई  मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में मंगलवार को शोरूम खोलने के बाद एलन मस्क के नेतृत्व वाली टेस्ला दिल्ली में जल्द शोरूम खोलने की योजना पर काम कर रही है। टेस्ला के मुताबिक, वह नई दिल्ली में चार चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसमें 16 सुपरचार्जर होंगे, जबकि 15 डेस्टिनेशन चार्जर होंगे। टेस्ला ने मुंबई में ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ लॉन्च करने के साथ देश में अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल वाई को लॉन्च किया। टेस्ला ने आधिकारिक बयान में कहा कि कंपनी ने भारत

Read More
Breaking NewsBusiness

जून 2025 में भारत का व्यापार घाटा घटा, 18.78 अरब डॉलर पर पहुंचा

नई दिल्ली  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि इस साल जून में भारत का व्यापार घाटा कम होकर 18.78 अरब डॉलर रह गया, जबकि मई में यह 21.88 अरब डॉलर था। जून में भारत का निर्यात 35.14 अरब डॉलर पर स्थिर रहा है, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 35.16 अरब डॉलर था। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में देश का आयात 3.71 प्रतिशत घटकर 53.92 अरब डॉलर रह गया, जबकि एक साल पहले यह 56 अरब डॉलर था।

Read More
National News

पुणे पोर्श केस: आरोपी को नाबालिग मानकर चलेगा मुकदमा, JJB ने सुनाया फैसला

पुणे  पुणे पोर्श एक्सीडेंट के बहुचर्चित मामले में अब एक अहम मोड़ सामने आया है। किशोर न्याय बोर्ड ने मंगलवार को यह स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में 17 वर्षीय आरोपी पर नाबालिग की तरह मुकदमा चलाया जाएगा, न कि वयस्क की तरह, जैसा कि पुणे पुलिस की मांग थी। यह हादसा 19 मई को पुणे में हुआ था, जहां एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने मोटरसाइकिल सवार दो आईटी प्रोफेशनल्स, अनीश अवधिया और अश्विनी कोस्टा, को कुचल दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

Read More
International

रूस का ट्रंप को करारा जवाब: 50 दिन की धमकी को किया खारिज

मॉस्को, ब्लूमबर्ग अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर दबाव बढ़ा दिया है। उन्होंने धमकी दी है कि अगर रूस 50 दिनों के भीतर यूक्रेन पर हमला बंद नहीं करता, तो अमेरिका उसकी अर्थव्यवस्था पर 100% तक के भारी टैरिफ लगाएगा। लेकिन रूस ने इस चेतावनी को सिरे से खारिज कर दिया है। रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने सरकारी समाचार एजेंसी TASS से बातचीत में कहा, “हम किसी भी तरह के अल्टीमेटम को स्वीकार नहीं करते।” क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि

Read More
error: Content is protected !!