Day: May 15, 2024

National News

लू की वजह से दुनियाभर में हर साल 1.53 लाख लोग गंवाते हैं जान

नई दिल्ली दुनिया भर में प्रति वर्ष 1.53 लाख से अधिक मौतें लू के कारण होती हैं। साल 1990 के बाद से 30 वर्षों के आंकड़ों को देखने वाले नए शोध के अनुसार, दुनिया भर में हर साल 1.53 लाख से अधिक मौतें हीटवेव के कारण होती हैं। इन मौत के आंकड़ों में से पांचवां हिस्सा और सबसे बड़ा हिस्सा भारत से आता है।   वहीं, भारत के बाद चीन और रूस का नंबर आता है, जिनमें से प्रत्येक में क्रमशः लगभग 14 प्रतिशत और 8 प्रतिशत हीटवेव से जुड़ी

Read More
National News

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दावा किया कि भाजपा ओडिशा में सरकार बनाएगी क्योंकि राज्य के लोग सरकार बदलना चाहते हैं

  ओडिशा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओडिशा में सरकार बनाएगी क्योंकि राज्य के लोग सरकार बदलना चाहते हैं। यहां एक बैठक को संबोधित करते हुए बिरला ने दावा किया कि ओडिशा के लोग राज्य में मौजूदा बीजू जनता दल (बीजद) की सरकार के ‘कुशासन’ से तंग आ चुके हैं और इस बार वे बदलाव के लिए प्रतिबद्ध हैं। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं। 25 सालों से उनके पास एक निकम्मी सरकार है राज्य में

Read More
National News

मुंबई में पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, CM शिंदे व डिप्टी CM फडणवीस मौजूद

मुंबई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में रोड शो शुरू हो गया है। उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद हैं। पीएम मोदी को देखने के लिए भारी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे हैं। उनका ढोल-नगाड़ों के साथ में स्वागत किया गया है। आपको बता दें कि मुंबई में 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होगा। पीएम मोदी का यह मुंबई में पहला रोड शो हैं। उत्तर प्रदेश के बाद सीटों के हिसाब से महाराष्ट्र सबसे बड़ा राज्य है। इसकी महत्वता पीएम

Read More
Politics

जयराम रमेश ने कहा- चार चरणों के मतदान से यह स्पष्ट है कि भाजपा दक्षिण में ‘साफ’ और उत्तर, पश्चिम और पूर्वी भारत में ‘हाफ’

नई दिल्ली कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरणों के मतदान से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि भारतीय जनता पार्टी दक्षिण भारत में ‘साफ’ और उत्तर, पश्चिम एवं पूर्वी भारत में ‘हाफ’ (आधी) हो गई है। उन्होंने रांची में संवाददाताओं से बातचीत में यह आरोप भी लगाया कि ‘‘निवर्तमान प्रधानमंत्री” नरेन्द्र मोदी ने धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण किया और अब झूठ बोल रहे हैं कि उन्होंने ‘‘कभी हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं की।” उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक निवर्तमान

Read More
Politics

मौजूदा लोकसभा चुनाव अमीरों और गरीबों के बीच हक और हुकूक की लड़ाई है, 4 जून को BJP की विदाई तय : खरगे

नई दिल्ली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव अमीरों और गरीबों के बीच हक और हुकूक की लड़ाई है जिसमें इंडिया गठबंधन पूरी तरह देश की गरीब जनता के साथ है। खड़गे ने यहां एक होटल में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आजादी के बाद से यह पहला लोकसभा चुनाव है जो हर लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। सभी जानते हैं कि यह दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है।इसके एक तरफ भारतीय

Read More
error: Content is protected !!