Day: August 14, 2025

Madhya Pradesh

हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश के नगरों में हुए देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम

भोपाल प्रदेश के नगर निगम वाले शहरी क्षेत्र में आजादी की 78वीं वर्षगांठ के मौके पर “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग” अभियान वाले शहरों में देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि और समाज के प्रत्येक वर्ग का नागरिक बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहें है। नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने नगरीय निकायों को 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है।

Read More
Madhya Pradesh

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा प्रदेश की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में ला रही है क्रांतिकारी बदलाव: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

एयर एम्बुलेंस सेवा से रीवा निवासी लवकुश दुबे को समय पर मिला जीवनदायक उपचार भोपाल  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा प्रदेश की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। यह सेवा बहुमूल्य समय की बचत कर गंभीर रूप से बीमार मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधाओं तक त्वरित पहुँच प्रदान कर रही है। आपदा, दुर्घटना या अचानक बिगड़ी स्वास्थ्य स्थिति में यह सेवा मरीज और उपचार के बीच की दूरी को कम करते हुए जीवन रक्षा में अहम भूमिका निभा रही

Read More
National News

शहबाज-मुनीर की गीदड़भभकी पर भारत का करारा जवाब, चेतावनी से भरी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान के शीर्ष नेता भारत को लेकर उकसाने वाली बयानबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से युद्ध के लिए उकसाने वाले बयान पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारत ने दो टूक कहा कि अगर पाकिस्तान की ओर से किसी भी प्रकार का दुस्साहस किया जाता है, तो उसे दर्दनाक परिणाम झेलने होंगे। बता दें कि पिछले कुछ समय में पाकिस्तान की ओर से की गई टिप्पणियों को भारतीय विदेश मंत्रालय ने विफलताओं से ध्यान भटकाने की जानी-पहचानी कार्यप्रणाली का हिस्सा बताया।

Read More
International

भारत के तनाव के बीच अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों में मजबूती, पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

वाशिंगटन  भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद और व्यापारिक मतभेदों के बीच वाशिंगटन और इस्लामाबाद की नजदीकियां लगातार बढ़ रही हैं। पाकिस्तान के आज़ादी दिवस (14 अगस्त) पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बधाई संदेश देते हुए पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी अभियानों और व्यापार में “वॉशिंगटन का प्रमुख साझेदार” बताया और भविष्य में भी इस सहयोग को जारी रखने का भरोसा दिलाया। रुबियो ने कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान के साथ कई अहम क्षेत्रों में साझेदारी को महत्व देता है। आतंकवाद रोधी नीतियों और व्यापार के प्रयासों में पाकिस्तान की सक्रियता की सराहना

Read More
International

हवाई फायरिंग से मातम: स्वतंत्रता दिवस पर 3 लोगों की मौत

इस्लामाबाद  पाकिस्तान में आजादी का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब लापरवाही से की गई हवाई फायरिंग में तीन लोगों की जान चली गई। मरने वालों में एक 8 साल की मासूम बच्ची और एक बुजुर्ग शामिल हैं। इस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान में हथियारों के गैरकानूनी इस्तेमाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कराची में 64 लोग घायल, 20 से ज़्यादा गिरफ्तार पाकिस्तान के कराची शहर में आजादी के जश्न के दौरान हुई इस हवाई फायरिंग से कम से कम 64 लोग घायल हुए हैं।

Read More
error: Content is protected !!