Day: August 14, 2025

Madhya Pradesh

उप मुख्यमंत्री देवड़ा से नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने शिष्टाचार भेंट की

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा से उनके निवास पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने सपरिवार शिष्टाचार भेंट की। श्री देवड़ा ने उनका सपरिवार हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री ने एडमिरल त्रिपाठी से विभिन्न राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सहित सेना के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने राष्ट्र के प्रति एडमिरल त्रिपाठी के उत्कृष्ट योगदान और अद्वितीय सेवाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ भी दीं।

Read More
RaipurState News

भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री साय भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं चित्र प्रदर्शनी में हुए शामिल रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच में आयोजित भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का विभाजन इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसकी पीड़ा आज भी महसूस की जाती है। उस दौर की घटनाओं को याद करना आज भी मन को उद्वेलित कर देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विभाजन के समय लाखों लोगों को

Read More
National News

भारत ने 5,000 मीटर गहराई में किया इतिहास: भारत-फ्रांस महासागर मिशन में नया कीर्तिमान

नई दिल्ली  पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने गुरुवार को अटलांटिक महासागर में फ्रांसीसी पनडुब्बी नॉटाइल पर सवार भारतीय जलयात्रियों के 5,000 मीटर तक गहरा सफल गोता लगाने का ऐलान किया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “यह उपलब्धि भारत की महत्वाकांक्षी मत्स्य 6000 परियोजना की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह समुद्रयान परियोजना के तहत देश की पहली स्वदेशी रूप से विकसित गहरे समुद्र की मानव पनडुब्बी है।” ‘मत्स्य 6000’ को गहरे समुद्र में अन्वेषण, संसाधन मूल्यांकन और जैव विविधता अध्ययन के

Read More
Madhya Pradesh

अगस्त के दूसरे पखवाड़े में शहर में झमाझम बारिश का नजारा, 15 अगस्त को भी तरबतर होगा शहर

इंदौर अगस्त के दूसरे पखवाड़े में शहर में झमाझम बारिश का नजारा दिखाई दिया। इस मानसून सीजन में पहली बार गुरूवार को शहर में बारिश की तेज बौछारे पड़ी। बुधवार रात 3 बजे से बारिश का दौर जो शुरू हुआ वो गुरुवार को दिनभर रूक-रूक कर जारी रहा। इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक 341.3 मिमी बारिश दर्ज हुई है। 15 अगस्त को भी शहर में भारी बारिश होने के आसार है। रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण के वेदर स्टेशन पर गुरुवार शाम 7 बजे तक पिछले 24

Read More
RaipurState News

धर्मांतरण पर प्रभावी रोक के लिए विधानसभा में कानून लाने की घोषणा

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ के धरमजयगढ़ में आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव न केवल राजनीति के मार्गदर्शक थे, बल्कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के सच्चे ध्वजवाहक भी थे। उन्होंने कहा कि स्व. जूदेव जी ने “घर वापसी” के माध्यम से दबाव या बाहरी प्रभाव में आकर धर्मांतरण करने वालों को उनके मूल धर्म में लौटने का मार्ग दिखाया। विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में उन्होंने धर्मांतरण के विरुद्ध सशक्त आंदोलन खड़ा किया और लोगों

Read More
error: Content is protected !!