Day: August 14, 2025

National News

किश्तवाड़ आपदा: 32 की मौत, 100 लोगों को बचाया, 50 अभी भी लापता

जम्मू जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से बड़ी तबाही का डर है। यह हादसा मचैल माता की तीर्थ यात्रा के रूट पर स्थित है। इस साल अब तक ढाई लाख लोग मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। देश भर से लोग यहां पहुंचते रहे हैं। ऐसे में डर है कि यहां हताहत होने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने भी बड़ी तबाही का डर जताया है और देश भर के लोगों से दुआओं की अपील की है। आपदा में कम से कम 32 की

Read More
Madhya Pradesh

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

वोकल फॉर लोकल और मेड इन इंडिया उत्पादों के प्रयोग का किया आह्वान भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी वीरता और अदम्य साहस से, अपने प्राणों की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता के लिए लंबा संघर्ष किया। उनके बलिदानों के परिणामस्वरूप हमारा देश स्वतंत्र हुआ। आज का दिन उन सभी अमर शहीदों और वीर सेनानियों के चरणों में नमन करने का दिन

Read More
International

15 अगस्त को अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की अहम मुलाकात

 अलास्का  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 15 अगस्त को अलास्का में बहुतप्रतीक्षित मुलाकात होने जा रही है. दुनियाभर की नजरें इन दोनों नेताओं की मुलाकात पर होगी. ट्रंप के लिए जहां इस मीटिंग का मकसद रूस-यूक्रेन पर जल्द से जल्द विराम लगवाना होगा जबकि पुतिन अपनी शर्तों पर फैसला करने पर अड़े हुए हैं. ऐसे में क्या ट्रंप का प्लान B भी तैयार है? राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि अगर पुतिन के साथ उनकी बैठक अनुकूल रही तो वह दूसरी बैठक करेंगे. उन्होंने

Read More
Madhya Pradesh

मंत्री डॉ. विजय शाह ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

गौरव का प्रतीक है ‘हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा’ अभियान भोपाल जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं है। मंत्री डॉ. शाह ने प्रदेशवासियों से आजादी का अमृत महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाने और ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान और कार्यालयों पर तिरंगा फहराने का आहवान किया है। मंत्री डॉ. शाह ने कहा है कि ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान नागरिकों में देश भक्ति की भावना को प्रबल

Read More
Madhya Pradesh

भारतीय सेना के रणवीरों के सम्मान में नरेला विधानसभा में मंत्री श्री सारंग के नेतृत्व में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को विशाल तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहीद भगत सिंह मंडल, स्वामी विवेकानंद मंडल, सम्राट अशोक मंडल, सुभाष मंडल, स्टेशन मंडल एवं महामाई मंडल की तीन तिरंगा यात्राएं निकाली गई। पहली तिरंगा यात्रा सेमरा मंडी चौराहा से प्रारंभ होकर भोपाल स्टेशन प्लेटफॉर्म क्रमांक-01 क्षेत्र तक निकाली गई। दूसरी यात्रा करोंद

Read More
error: Content is protected !!