Day: August 14, 2023

Big news

युवक की आंखें फोड़ी, किडनी निकाल झाड़ियों में फेंका… भीड़ ने आरोपी को पीटकर किया अधमरा…

इम्पैक्ट डेस्क. झारखंड के बोकारो जिले में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव से किडनी और आंख निकाल कर उसे झाड़ी में फेंक दिया। बताया जाता है कि युवक 5 अगस्त से ही लापता था। बालीडीह पुलिस ने कोराडीह और वसुधा इंडस्ट्रीज के बीच तालाब के किनारे झाड़ी से 18 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को घर से निकालकर पेड़ से बांधकर पिटाई की। बीच-बचाव करने आई पुलिस पर भी पथराव किया। एसपी ने कहा कि मानव

Read More
Big news

बीमा कंपनियों ने की ₹15000 करोड़ की गड़बड़ी… टैक्स चोरी के लगे आरोप!…

इम्पैक्ट डेस्क. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बीमा कंपनियों द्वारा कमीशन के भुगतान में गड़बड़ी के आरोपों की जांच पूरी कर ली है। इस जांच में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा हुआ है। इस पर टैक्स करीब 4,500 करोड़ रुपये बनता है। इस जांच के दायरे में 25 से अधिक इंश्योरेंस कंपनियां और 250 से अधिक कारोबार शामिल थे। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जांच के निष्कर्ष को मूल्यांकन अधिकारियों (एओ) को भेज दिए गए हैं। ये अधिकारी निष्कर्षों का अध्ययन करने के बाद ब्याज और

Read More
Crime

पत्‍नी ने इंस्‍टाग्राम पर ब्‍लॉक किया तो हैवान बन गया पति… बच्‍चों के सामने गला घोंटकर मार डाला…

इम्पैक्ट डेस्क. इंस्‍टाग्राम पर पत्‍नी के एक्टिव रहने और उसके फालोअर्स से चिढ़ने वाले पति ने आखिरकार हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने अपने दो मासूम बच्‍चों के सामने गला घोंटकर पत्‍नी की हत्‍या कर दिया। बताया जा रहा है कि हाल ही में पत्‍नी ने उसे अपने अकाउंट पर ब्‍लॉक कर दिया था। इसके जलन और चिढ़ के साथ असुरक्षा की भावना में घुला जा रहा पति सबसे बड़ा दुश्‍मन बन गया और फिर इनोवा कार के अंदर बच्‍चों की आंखों के सामने गला दबाकर निर्ममता से

Read More
viral news

देशभक्ति के रंग में रंगी सीमा हैदर… PM मोदी की मुहिम का हिस्सा बन घर पर फहराया तिरंगा…

इम्पैक्ट डेस्क. पबजी वाले प्यार के लिए तीन देशों की सीमाएं लांघकर पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरी तरह देभशक्ति के रंग में रंगी नजर आई। सीमा हैदर और उसके चारों बच्चों ने रविवार को रबुपूरा में स्थित प्रेमी सचिन मीणा के घर पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाकर भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस दौरान उन सभी के गले में तिरंगा रंग के पटके भी थे, तो वहीं, सीमा हैदर ने तिरंगे रंग से सजी साड़ी पहन रखी थी और माथे

Read More
District Kanker

CG : पारिवारिक कलह में पत्नी को उतारा मौत के घाट… माफी मांगकर मायके से ले जाकर जंगल में किया कत्ल…

इम्पैक्ट डेस्क. कांकेर में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके में रह रही थी। जहां से पति माफी मांगकर पत्नी को अपने साथ ले गया और जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को दफना दिया। मृतका सुनीता के परिजनों ने जब पुलिस मे इसकी शिकायत की तो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जानकारी के मुताबिक, दुधावा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सरोना

Read More
error: Content is protected !!