ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच उड़ानें रद्द कर सकता है भारत
नई दिल्ली ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय एयरलाइन कंपनियां तेल अवीव के लिए उड़ानें रद्द कर सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, इजरायल के तेल अवीव से आने-जाने वाली फ्लाइट्स को सस्पेंड करने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इसे लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है। मालूम हो कि एयर इंडिया की एक फ्लाइट शनिवार को तेल अवीव अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरी। अब वह आज तेल अवीव से भारत के लिए उड़ान भरने वाली है। 2
Read More