Day: January 14, 2025

International

दक्षिण अफ्रीका में सोने की खदान में समा गए 100 मजदूर, महीनों तक फंसे रहने के बाद जिंदा दफन

जोहानिसबर्ग दक्षिण अफ्रीका में सोने की खदान में खनन कर रहे 100 मजदूरों की मौत हो गई है। यह खदान लंबे समय से खाली पड़ी थी, जिस पर अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। ये मजदूर महीनों तक खदान में फंसे रहे और इन्हें बचाने की कोशिशें की जा रही थीं, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। माइनर्स के एक समूह का कहना है कि इस घटना में कम से कम 100 लोग मारे गए हैं। इसका आंकड़ा ज्यादा भी हो सकता है। एक माइनर्स ग्रुप के प्रवक्ता

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में नक्सल प्रभावित थाना भोरमदेव में गैरहाजिर मिला पुलिस जवान, एसपी ने किया सस्पेंड

कबीरधाम। कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह ने देर रात नक्सल प्रभावित थाना भोरमदेव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संतरी ड्यूटी पर तैनात आरक्षक साहेब लाल नेताम अपनी ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित पाया गया। यह कृत्य पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर लापरवाही है। एसपी ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जवान को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के प्रत्येक सदस्य का सतर्क व जिम्मेदार

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवपुत्र पत्रिका के संपादक कृष्ण कुमार अष्ठाना के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रांत के पूर्व संघचालक, देवपुत्र समाचार पत्रिका के संस्थापक और संपादक, विद्याभारती मध्य क्षेत्र के पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार अष्ठाना के अवसान पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धेय अष्ठाना जी ने अपनी लेखनी के माध्यम से राष्ट्रवादी विचारधारा की साहित्यक धरोहर को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी पुस्तकें, वार्ताएँ और आलेख अविस्मरणीय रहेंगे। उनका योगदान हमें सदैव प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा। मुख्यमंत्री

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-जशपुर में 35 लाख का गांजा पकड़ा, फर्जी नंबर प्लेट के साथ दो गिरफ्तार

जशपुर। जशपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए एक क्विंटल गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि तस्करों ने कार में एमपी (मध्य प्रदेश) नंबर की असली प्लेट के साथ यूपी (उत्तर प्रदेश) की फर्जी नंबर प्लेट का भी इस्तेमाल किया। पुलिस को तलाशी के दौरान कार से यूपी नंबर की दो फर्जी नंबर प्लेट मिली। आरोपी तस्कर ओडिशा में ओडिशा नंबर

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी के जन्म दिवस पर की उनके दीर्घायु होने की कामना

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर, पद्मविभूषण, जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी के जन्म-दिवस पर उन्हें प्रणाम करते हुए बाबा महाकाल से उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी रामभद्राचार्य जी के आशीर्वाद की कामना करते हुए कहा कि स्वामी जी की शिक्षा और मार्गदर्शन ने समाज में एकता और मानवता के प्रयासों को बल दिया है, उनके प्रखर विचारों से समाज में सांस्कृतिक नवचेतना का संचार हुआ है।  

Read More
error: Content is protected !!