Day: November 13, 2024

RaipurState News

अमेरिका में भारतवंशियों ने दीवाली-नवरात्रि उत्सव मनाया एक साथ, भिलाई से भी रही भागीदारी

भिलाई अमेरिका में बसे भारतवंशियों ने हिंदी-यूएसए सेंट लुइस के बैनर तले तीसरा वार्षिक दिवाली और नवरात्रि महोत्सव शानदार ढंग से मनाया। जिसमें 450 से अधिक लोगों ने भाग लिया, इनमें इस्पात नगरी भिलाई से अमेरिका में अपना भविष्य गढ़ रहे युवा भी सपरिवार शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि भिलाई से जाकर अमेरिका में बस चुके हिंदी के प्रति समर्पित युवा मयंक जैन और उनकी पत्नी अंशु जैन की इस आयोजन में विशेष भागीदारी रही। मयंक जैन ने बताया कि यह सेंट लुइस का सबसे बड़ा इंडोर भारतीय दीवाली मेला

Read More
National News

पीएम नरेंद्र मोदी ने गोड्डा में चुनावी सभा को किया संबोधित, कहा-केंद्र से भेजा पैसा खा गए झामुमो, कांग्रेस, राजद वाले

गोड्डा पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के गोड्डा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य की झामुमो, कांग्रेस और राजद सरकार पर जोरदार जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने केंद्र की ओर से झारखंड के गरीबों के पक्के आवास के लिए भेजी राशि हड़प ली। हर घर नल से जल योजना का पैसा खा गए। यहां तक कि गरीबों की थाली से उनके लिए भेजा गया मुफ्त अनाज भी चुरा लिया। उन्होंने कहा कि पक्का मकान के लिए केंद्र से

Read More
Madhya Pradesh

प्रदेश के 22 जिलों के 200 छात्रावास एवं स्कूलों की मरम्मत एवं रेन वॉटर रूफिंग के लिये प्रस्ताव

भोपाल   जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि देश के सभी जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास के लिये केन्द्र एवं राज्य सरकार प्रतिबद्ध प्रयास कर रही है। जनजातियों के विकास के लिये केन्द्र सरकार द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 5 वर्ष की अवधि के लिये है, जो वित्त वर्ष 2024-25 से वित्त वर्ष 2028-29 तक क्रियान्वित होगा। इसमें केन्द्र सरकार के 18 मंत्रालयों/विभागों की 25 प्रकार

Read More
National News

यमुनानगर स्थित एशिया की सबसे बड़ी सरस्वती शुगर मिल में आज से गन्ना की पिराई शुरू की गई

यमुनानगर यमुनानगर स्थित एशिया की सबसे बड़ी सरस्वती शुगर मिल में आज से गन्ना की पिराई शुरू की गई है। शुगर मिल के चीफ एग्जीक्यूटिव, एसके सचदेवा ने इस अवसर पर बताया कि मिल को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि प्रतिदिन क्षमतानुसार गन्ने की अधिक से अधिक पिराई की जा सके। इस साल मिल द्वारा गन्ना पिराई का लक्ष्य 160 लाख क्विंटल रखा गया है जबकि गत सीजन में 146 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की गई थी।   एसके सचदेवा ने बताया

Read More
National News

देहरादून में देर रात प्रशासन ने बीयर बार पर छापेमारी अभियान चलाया, डीएम ने रेकी के साथ लीड कर ऐसे चलाया ऑपरेशन

देहरादून देहरादून में देर रात प्रशासन ने बीयर बार पर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसे डीएम सविन बंसल ने खुद लीड किया। जिला प्रशासन ने बीयरबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 बजे के बाद शराब परोसने और खुला होने पर कार्रवाई की गई। टीम ने रात में पौने दो बजे तक छापे मारे। डीएम ने रात 11 बजे टीमों को इस छापेमारी ऑपरेशन के बारे में बताया और इसके बाद टीमों को अलग- अलग टास्क दिया। रात्रि 1:30 बजे तक जिला प्रशासन की पांच टीमों द्वारा शहर में बार

Read More
error: Content is protected !!