Day: November 13, 2024

RaipurState News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के पूर्व शहर में पहली बार निकली नगर कीर्तन शोभा यात्रा

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) से पूर्व मंगलवार को शहर में श्रद्धा और आस्था के साथ सिख संगत के द्वारा पहली बार नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में सिख समाज के महिला पुरुष सम्मिलित हुए। पंज प्यारों की अगुवाई में फुलों से सुसज्जित भव्य पालकी साहिब को श्रद्धालु लेकर निकले। पालकी साहिब जिधर से निकलती श्रद्धालु मार्ग को साफ कर श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की शाही सवारी के लिये फूल बिछाते। शाही सवारी और संगतों पर लोग फूलों की वर्षा करते।

Read More
Madhya Pradesh

थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने हत्या के आरोपी को लिया हिरासत में

थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने हत्या के आरोपी को लिया हिरासत में आरोपी नरेंद्र रैकवार के विरुद्ध पूर्व से चोरी, हत्या, गैर इरादतन हत्या के 3 अपराध दर्ज मलहरा आज प्रात कस्बा गढ़ी मलहरा के वार्ड क्रमांक 12 में एक बुजुर्ग व्यक्ति के शव संबंधी सूचना प्राप्त हुई, एसडीओपी नौगांव श्री चंचलेश मरकाम, थाना गढ़ी मलहरा पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए व साक्षियों के कथन लिए गए। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। एकत्रित साक्ष्य व साक्षियों एवं परिजनों के कथनों

Read More
Breaking NewsBusiness

सेंसेक्स की गिरावट पर नहीं लगा ब्रेक, 78500 के नीचे खुला सेंसेक्स

मुंबई  शेयर मार्केट में गिरावट बढ़ गई है। सेंसेक्स 444 अंक टूटकर 78230 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी ने 172 अंकों का गोता लगाया है। अब यह 23709 पर आ गया है। इससे पहले यह 23675 तक गिर चुका था। निफ्टी टॉप लूजर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.43 पर्सेंट लुढ़क गया है। बीईएल में 3.24 पर्सेंट की गिरावट है। हिन्डाल्को में 2.81 पर्सेंट का नुकसान है। आयशर मोटर्स और ओएनजीसी भी 2 फीसद से अधिक नुकसान में हैं। शेयर मार्केट में गिरावट खत्म होने का नाम ही नहीं ले

Read More
Madhya Pradesh

अच्छा कार्य करने वाले मिलर्स को करें प्रोत्साहित : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल अच्छा कार्य करने वाले मिलर्स को प्रोत्साहित करें और नियमानुसार कार्य नहीं करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह निर्देश मिलर्स नीति और धान, ज्वार, बाजरा की उपार्जन नीति की समीक्षा के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि मिलर्स द्वारा लापरवाही करने पर उनकी अमानत राशि राजसात करने की कार्रवाई करें। राजपूत ने मिलर्स से समय पर धान की मिलिंग कर एजेंसियों के पास चावल जमा कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उपार्जन केन्द्र पर हों सभी सुविधाएं खाद्य

Read More
Madhya Pradesh

सिंहस्थ में तैनात होंगे 25 हजार से अधिक पुलिसकर्मी, पुलिस में आरक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर तक के 26 हजार पद रिक्त

भोपाल वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। यहां 25 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, लेकिन इसके साथ बड़ी चुनौती भी है। प्रदेश में पहले से ही पुलिस में आरक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर तक के 26 हजार पद रिक्त हैं। ऐसे में सिंहस्थ के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को कैसे संभालेंगे, इस पर भी मंथन किया जा रहा है। इसके लिए आने वाले वर्षों में प्रतिवर्ष आरक्षकों की भर्ती करने की

Read More
error: Content is protected !!