Monday, January 26, 2026
news update

Day: September 13, 2024

RaipurState News

कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस : मुख्यमंत्री 13 सितम्बर को करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 सितम्बर को राजधानी रायपुर में कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ जिलों में कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करेंगे। राजधानी रायपुर में आयोजित कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में प्रातः 10 बजे से शुरू होगी।

Read More
National News

‘कोस्टल रोड’ से बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ आज 13 सितंबर से खुले

मुंबई  मुंबई में ‘कोस्टल रोड’ पर उत्तर की ओर जाने वाले वाहन आज शुक्रवार से बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ में सीधे प्रवेश कर सकेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। ‘कोस्टल रोड’ की अनुमानित लागत करीब 14 हजार करोड़ रुपये है, यह मोटरमार्ग बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ के साथ सीधा संपर्क प्रदान करेगी, जिससे दक्षिण मुंबई और उपनगरों के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा और यातायात सुगम होगा। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ‘कोस्टल रोड’ और ‘सी लिंक’ को

Read More
Madhya Pradesh

केन्द्रीय मंत्री खट्टर नगर पालिका झाबुआ के सफाई मित्रों से करेंगे संवाद

भोपाल देश में 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा राष्‍ट्रव्‍यापी अभियान प्रारंभ हो रहा है। इसके अंतर्गत 13 सितंबर को शाम 4:30 बजे केन्द्र सरकार द्वारा इस आयोजन के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की जायेगी। केन्‍द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खटटर, केन्‍द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ देश के राज्यों के मंत्रीगण शामिल होंगे। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री देश में स्वच्छता के क्षेत्र में प्रमुख कार्य करने वाले नगरीय निकायों के सफाई मित्रों, संगठनों और संस्थाओं से चर्चा करेंगे। केन्द्रीय मंत्री इस मौके पर प्रदेश

Read More
Madhya Pradesh

गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में दीक्षांत समारोह-130 छात्रों ने ली चरक शपथ

भोपाल गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 130 छात्रों को मेडिकल डिग्रियाँ प्रदान की गईं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.डी.पी.लोकेवानी, पूर्व कुलपति, मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (MPMSU), और विशिष्ट अतिथि ध्रुव शुक्ल, भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित कथा पुरस्कार विजेता, उपस्थित थे। दोनों ने छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। समारोह की शुरुआत महाविद्यालय की डीन, डॉ.कविता एन.सिंह के प्रेरणादायक शब्दों से हुई, जिसमें उन्होंने छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा,

Read More
National News

वंदे भारत ट्रेन में अब तक 3 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

नई दिल्ली  स्वदेशी भारतीय ट्रेन वंदे भारत में शुरुआत से लेकर 20 अगस्त तक करीब 3.17 करोड़ लोग यात्रा कर चुके हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मौजूदा समय में 54 वंदे भारत ट्रेन देश में चल रही हैं और 20 अगस्त तक 35,428 फेरों में 3.17 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा चुकी हैं। वंदे भारत ट्रेन फरवरी, 2019 को शुरू की गई। वंदे भारत ट्रेन का नेटवर्क देश के 280 जिलों और 24 राज्यों में फैला हुआ है। वित्त वर्ष 2023-24 में वंदे भारत

Read More
error: Content is protected !!