Day: September 13, 2024

Madhya Pradesh

नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए जीएमसी भोपाल में राज्य स्तरीय टीओटी आयोजित

भोपाल गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल में राज्य स्तरीय नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (एनएसएसके) के तहत ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत जिलों के डिलीवरी प्वाइंट्स पर कार्यरत चिकित्सकों और स्टाफ नर्सों को नवजात शिशु स्थिरीकरण प्रक्रिया में दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित स्टेट न्यूबॉर्न एंड पीडियाट्रिक रिसोर्स सेंटर में आयोजित इस 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 87 शिशु रोग विशेषज्ञों और महिला चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिशु रोग विशेषज्ञों

Read More
Politics

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, राहुल-प्रियंका के साथ विनेश फोगाट का भी नाम

हरियाणा हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला तथा कुमारी सैलजा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के नाम भी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। इसके अलावा कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में हिमाचल प्रदेश

Read More
Madhya Pradesh

नर्मदा तट पर बसे धार्मिक नगरों और स्थलों के आसपास मांस-मदिरा का उपयोग न हो – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की जीवनदायनी मां नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक का प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमरकंटक विकास प्राधिकरण के माध्यम से किया जाए। भविष्य में होने वाली बसाहटों के लिए नर्मदा नदी के उद्गम स्थल से दूर भूमि चिन्हित कर सेटेलाइट सिटी विकसित की जाए। यह सुनिश्चित हो कि मां नर्मदा के प्राकट्य स्थल अमरकंटक से लेकर प्रदेश की सीमा तक किसी भी बसाहट का सीवेज नर्मदा नदी में नहीं मिले, इसके लिए समय-सीमा निर्धारित कर कार्य

Read More
National News

मणिपुर सरकार ने पांच जिलों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं पर से प्रतिबंध हटाया

इंफाल मणिपुर सरकार ने इंफाल घाटी के पांच जिलों में सभी प्रकार की इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के तीन दिन बाद, कई नियमों और शर्तों को पूरा करने पर ब्रॉडबैंड सेवाओं पर से पाबंदी हटा दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आयुक्त (गृह) एन. अशोक कुमार ने एक अधिसूचना के जरिए बताया, ‘राज्य सरकार ने ब्रॉडबैंड सेवा (आईएलएल और एफटीटीएच) पर लगी रोक को उदारतापूर्वक हटाने का निर्णय लिया है, बशर्ते कि नियम व शर्तें पूरी की जाएं।” Read moreमहाराष्ट्र में पीएम मोदी बोले, कांग्रेस

Read More
Madhya Pradesh

महेश्वर में होगी मंत्रि-परिषद की बैठक – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म शताब्दी वर्ष में उनके प्रति सम्मान के प्रकटीकरण के लिए मंत्रि-परिषद की बैठक महेश्वर में आयोजित की जाएगी। देवी अहिल्या की न्यायप्रियता, शासन-प्रशासन में नवाचार, लोक कल्याण सहित उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व व कृतित्व पर शोध केलिए देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर में शोध पीठ स्थापित की जाएगी। देवी अहिल्या से जुड़ी ऐतिहासिक सामग्री के संकलन के लिए अभियान चलाया जाएगा। मध्यप्रदेश पुलिस की बटालियन का नाम भी देवी अहिल्याबाई पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Read More
error: Content is protected !!