Day: July 13, 2024

RaipurState News

कार में शराब तस्करी करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार, 22 पेटी अवैध शराब जप्त

राजनादगांव अवैध शराब को पकड़ने में कोतवाली पुलिस ने सफलता हासिल की है। तस्कर मध्यप्रदेश निर्मित शराब को कार से मध्यप्रदेश के बैतूल से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की और ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश के बैतूल से राजनांदगांव के रास्ते जगदलपुर स्कोडा कार में शराब तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने कन्हारपुरी बाईपास के समीप घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा, जिसमें पुलिस को 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

Read More
Politics

हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात, बीजेपी ने न्यायपालिका को अपमानित किया

नई दिल्ली झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ भी मुलाकात की थी। जेल से बाहर आने के बाद उनकी यह पहली मुलाकात थी। दरअसल हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने ईडी की हिरासत में रात साढ़े आठ बजे राजभवन पहुंचकर सीएम

Read More
Politics

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भाजपा की दाल नहीं गल पाई, कैसे ममता बनर्जी ने दिया डबल शॉक

कोलकाता पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भाजपा की दाल नहीं गल पाई है। ममता दीदी की टीएमसी ने उसे करारा झटका देते हुए उपचुनाव में सभी चार सीटों पर मात दी है। चारों विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुए थे। उपचुनाव के नतीजों के जरिए ममता बनर्जी ने बंगाल में भाजपा को डबल शॉक दिया है। कुछ ही महीने पहले दीदी की पार्टी ने यहां पर अपनी सीटों में इजाफा किया था। टीमएसी ने 2019 में 22 सीटों के मुकाबले इस बार 29 सीटें जीती हैं। वहीं,

Read More
Politics

अखिलेश यादव ने मुंबई में एक अहम बैठक की, चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश

मुंबई लोकसभा चुनाव के बाद अब कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने मुंबई में एक अहम बैठक की। सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को मुंबई में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान महाराष्ट्र विधानसभा और बीएमसी चुनाव पर चर्चा की गई। अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी पार्टी एमवीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। लेकिन, यदि समाजवादी पार्टी को नज़रअंदाज़ किया

Read More
RaipurState News

बरसते पानी के बीच बैगा बाहुल्य गांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

कवर्धा कबीरधाम जिला के बैगा बाहुल्य क्षेत्र सोनवाही गांव में बीते तीन दिनों में उल्टी-दस्त से दो बैगा आदिवासियों की मौत हो गई थी. मौत की सूचना पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल बरसते बारिश में सोनवाही पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर नाकामी का आरोप लगाया. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वनांचल क्षेत्र के ग्राम झलमला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से मरीजों के बारे में जानकारी ली. इसके साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Read More
error: Content is protected !!