मध्य प्रदेश में ठंड का कहर! 22 जिलों में तापमान 20°C से नीचे, बादलों के हटते ही सर्दी बढ़ी
भोपाल दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के सुदूर पूर्व-दक्षिण जिलों से भी वापस लौट रहा है। अधिकांश क्षेत्रों में बादल छंटते ही ठंड ने धावा बोल दिया है। शनिवार को राजगढ़ का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह मैदानी क्षेत्र में देश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यह हिमाचल, मेघालय, सिक्किम के कुछ शहरों से भी ठंडा था। इंदौर में 15 डिग्री और धार में 15.6 डिग्री न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी कम रहे। प्रदेश के 22 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है।
Read More