Day: October 12, 2024

National News

उत्तराखंड के हरिद्वार से हैरान करने वाला मामला, रामलीला का फायदा उठाकर जेल से फरार हुए दो कैदी

हरिद्वार उत्तराखंड के हरिद्वार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल,  हरिद्वार ज़िला कारागार में चल रही रामलीला का फायदा उठाकर दो कैदी फरार हो गए है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। साथ ही जेल प्रशासन पर कैदियों पर कड़ी निगरानी व सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है। फिलहाल,हरिद्वार पुलिस दोनों फरार कैदियों की तलाश में जुट गई है। प्राप्त सूचना के मुताबिक हरिद्वार जिला कारागार से दो कैदियों के फरार होने की खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले कुछ

Read More
National News

रोहतक के सुनारिया जेल हाई सिक्योरिटी जेल में से एक है, उसी में हुई वारदात, 3 युवकों की कर दी हत्या

रोहतक रोहतक के सुनारिया जेल हाई सिक्योरिटी कही जाने वाली जेल में से एक है। वहां से एक बार फिर वर्चस्व को लेकर गैंगवार की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि गुरुवार सुबह जेल के अंदर कैदियों पर हमले हुए थे जिसे अब गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गैंगस्टर राहुल बाबा पर हमला हुआ था और उसका बदला लेने के लिए उसने सुमित प्लोटरा के भाई समेत तीन युवकों की हत्या कर इस वारदात को अंजाम दिया है।

Read More
Politics

जब अंग्रेजी का राज था तब हिंदू खत्म नहीं हुआ तो अब मोदी राज में हिंदू संकट में कैसे हो सकता है: दिग्विजय सिंह

इंदौर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विजयदशमी की इंदौर, मप्र और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इंदौर में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रभु राम ने रावण का वध किया उसी तरह देश में सद्भाव अन्याय और अहिंसा के लिए काम करने वालों को भगवान राम का आशीर्वाद मिले। दुर्गाअष्टमी पर कन्या पूजन को लेकर कहा कि हमने तो पहले भी कन्या पूजन किया है। आपने ध्यान नहीं दिया। शस्त्र पूजन क्षत्रिय करते रहे हैं। जो अहिंसा करे वह आज का रावण है। वहीं

Read More
International

दुर्गा पूजा दौरान मां की मूर्ति पर फेंका पेट्रोल बम, एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में कराया भर्ती, गाए इस्लामी गाने

ढाका बांग्लादेश की राजधानी ढाका के ताती बाजार इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंका, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वायरल हो रहे वीडियो में एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते हुए दिखाया गया है। इस घटना के बाद, हमलावर मौके से फरार हो गए। दुर्गा पूजा का पांच दिवसीय त्योहार बुधवार को माँ दुर्गा के आह्वान के साथ शुरू हुआ था। गुरुवार को चट्टोग्राम के जत्रा मोहन सेन हॉल में दुर्गा पूजा के मंच पर आधा दर्जन लोगों ने इस्लामी क्रांति का

Read More
Breaking NewsBusiness

रतन टाटा और टाटा समूह के संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक: नोएल टाटा

नई दिल्ली रतन टाटा के निधन के बाद, उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी के बारे में बात करते हुए, नोएल टाटा ने कहा कि वे रतन टाटा और टाटा समूह के संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने इस अवसर पर अपने साथी ट्रस्टियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह इस जिम्मेदारी को लेकर सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहे हैं। नोएल टाटा ने टाटा ट्रस्ट के महत्व पर जोर देते

Read More
error: Content is protected !!