शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 2 मिनट पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 3 मिनट पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 8 मिनट पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 17 मिनट पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 17 मिनट पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 48 मिनट पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1 घंटे पहले केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 1 घंटे पहले अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 1 घंटे पहले सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क 1 घंटे पहले ‘यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं…’, शिव-पार्वती वाली पोस्ट पर स्वामी परमात्मानंद की राहुल और प्रियंका को चिट्ठी 1 घंटे पहले बाल कुपोषण की अनसुलझी पहेली: दो पड़ोसी जिलों में बच्चों की सेहत और विकास में अंतर; UP-बिहार से तमिलनाडु तक के आंकड़े 1 घंटे पहले ‘सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों’, बिहार के पुल का नाम नीतीश सेतु रखने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? 1 घंटे पहले हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर 2 घंटे पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण 2 घंटे पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक 2 घंटे पहले विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण 2 घंटे पहले पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण
छत्तीसगढ़

दो करोड़ रुपए से अधिक कीमत का 10 क्विंटल गांजा बरामद

 दो करोड़ रुपए से अधिक कीमत का 10 क्विंटल गांजा बरामद

 नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के आरोप में स्वयंभू बाबा सहित पांच लोग गिरफ्तार

 मकान में आग लगी, दम घुटने से बुजुर्ग दंपति की मौत

कवर्धा
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने एक वाहन से 10 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत दो करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिल्पी थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर एक वाहन से 10 क्विंटल 32 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मादक पदार्थ की कीमत दो करोड़, छह लाख 54 हजार रुपए है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर गांजा तस्करों की गतिविधि की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को चिल्पी थाना क्षेत्र में वाहनों की तलाशी शुरू की गई थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक से 41 बोरियों में रखा गांजा बरामद किया। गांजे को अरहर दाल के छिलके के नीचे छिपा कर रखा गया था।

उन्होंने बताया कि गांजे को उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक में सवार राजस्थान के भरतपुर जिले के निवासी अनिल चौधरी (29) और अतेन्द्र जाट को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के आरोप में स्वयंभू बाबा सहित पांच लोग गिरफ्तार

बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दैवीय शक्तियों के माध्यम से धन वर्षा कराने का झांसा देकर 14 वर्ष की दो लड़कियों का अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 43 वर्षीय स्वयंभू बाबा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो लड़कियों का अपहरण और उनसे बलात्कार के आरोप में पुलिस ने स्वयंभू बाबा कुलेश्वर सिंह राजपूत उर्फ कुमार उर्फ पंडित ठाकुर और उसके सहयोगी गणेश साहू (52), कन्हैया (40), धनिया बंजारे (42) और महिला हुलसी रात्रे (30) को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि राजपूत और साहू बिलासपुर जिले के तथा बंजारे और रात्रे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने राजपूत और साहू को बिलासपुर से और दो अन्य को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि बंजारे और रात्रे ने पीड़ित लड़कियों के माता-पिता से मुलाकात की थी और उन्हें बिलासपुर जिले में स्वंभू बाबा राजपूत द्वारा दैवीय शक्तियों के अनुष्ठान के माध्यम से धन की वर्षा कराने का लालच दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि 11 जनवरी को दोनों पीड़ित लड़कियों के परिवार के सदस्यों को बिलासपुर के एक गांव में गणेश साहू के आवास पर ले जाया गया, जहां राजपूत ने अनुष्ठान के बहाने दोनों लड़कियों से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों को बलात्कार की घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को दो हजार और चार हजार रुपये देते हुए कहा कि अनुष्ठान के दौरान धन वर्षा में इतनी ही रकम मिली है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़कियों ने घर लौटने के दौरान परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में परिवार के सदस्यों ने बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने में मामला दर्ज कराया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को भारतीय दंड विधान तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

 मकान में आग लगी, दम घुटने से बुजुर्ग दंपति की मौत

दुर्ग
 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार सुबह एक मकान में आग लग जाने से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भिलाई शहर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में आग लगने से वर्गिस चेरियन (63) और उनकी पत्नी जौली चेरियन की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आज सुबह भिलाई के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। जब पुलिस दल ने मकान के भीतर प्रवेश किया तब वहां धुआं फैला हुआ था और कहीं कहीं आग सुलग रही थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दमकल की मदद से आग बुझाया गया। मकान के भीतर चेरियन दंपति अचेत अवस्था में मिले जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि मकान के फर्नीचर और घरेलू सामान में लगी आग के कारण उठे धुएं से उनका दम घुट गया और उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि चेरियन परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते हैं। घटना के समय किराएदार भी बाहर थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।