दो नगर परिषदों में भाजपा की निर्विरोध जीत, राजेश्वरी दुबे और पलक ग्रोवर बनीं अध्यक्ष
विजयराघवगढ़ मध्यप्रदेश में दो नगर परिषदों विजयराघवगढ़ और कैमोर में अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर जीत दर्ज की। ढाई-ढाई साल के कार्यकाल वाले फॉर्मूले के तहत विजयराघवगढ़ से राजेश्वरी दुबे और कैमोर से पलक ग्रोवर निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। ढाई साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद विजयराघवगढ़ की मनीषा शर्मा और कैमोर की वसुधा मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद दोनों नगर परिषदों में नई अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। Read moreमहाकाल मंदिर में भक्त
Read More