Day: April 9, 2024

National News

जलवायु एजेंसी ने कहा- अल नीनो की स्थितियों के संयुक्त प्रभाव की वजह से दुनिया में अब तक का सबसे गर्म मार्च महीना

नई दिल्ली यूरोपीय संघ की जलवायु एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि अल नीनो (El Nino) की स्थितियों और मानव जनित जलवायु परिवर्तन के संयुक्त प्रभाव की वजह से दुनिया में अब तक का सबसे गर्म मार्च महीना अनुभव किया गया है। इसकी वजह से यह पिछले साल जून के बाद से लगातार 10वां महीना है जब तापमान ने नया रिकॉर्ड बनाया है। कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (C3S) ने कहा कि साल 1850-1900 के मार्च महीने औसत तापमान 14.14 डिग्री सेल्सियस था, जो 1850-1900 के महीने के औसत तापमान से

Read More
National News

अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया, कहा- मोदी की सरकार में चीन ‘एक इंच’ जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता

असम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मंगलवार को असम के दौरे पर हैं। उन्होंने लखीमपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। गृह मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में चीन ‘एक इंच’ जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है। मोदी सरकार ने बांग्लादेश के साथ भारत की सीमा को सुरक्षित किया और घुसपैठ रोकी। अमित शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में असम देश के अन्य राज्यों की तरह एक विकसित राज्य बन जाएगा। राम मंदिर को लेकर कांग्रेस को घेरा अमित शाह ने लखीमपुर

Read More
National News

याचिका खारिज होने पर AAP की आई प्रतिक्रिया, HC के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे CM केजरीवाल

नई दिल्ली अरविंद केजरावाल गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज करने के हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली सीएम केजरीवाल की याचिका को खारिज कर दिया। गिरफ्तारी कानून का उल्लंघन नहीं- HC हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि कोर्ट का मानना है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन नहीं थी। रिमांड को अवैध नहीं ठहराया जा सकता। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ईडी द्वारा गिरफ्तारी के अलावा बाद की रिमांड

Read More
National News

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि भारत में 2024 में भी मानसून सामान्य रहने की उम्मीद

नई दिल्ली निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने मंगलवार को कहा कि भारत में 2024 में भी मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है, जो देश के कृषि क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। कृषि क्षेत्र पिछले साल अनियमित मानसून से प्रभावित हुआ था। स्काईमेट के अनुसार, जून से सितंबर तक चार महीने के लिए मानसूनी बारिश लंबी अवधि के औसत 868.6 मिमी का 102 प्रतिशत होने की उम्मीद है। पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि उसे देश के दक्षिणी, पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में पर्याप्त अच्छी बारिश की उम्मीद है। देश

Read More
National News

राज शेखावत को पुलिस ने अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर से हिरासत में ले लिया, करने जा रहे थे भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन

गांधीनगर गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुजरात मुख्यालय का घेराव करने जा रहे करणी सेना के नेता राज शेखावत को पुलिस ने मंगलवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर से हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षत्रिय समुदाय के संगठन करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखावत ने समुदाय पर केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला की टिप्पणी और उन्हें राजकोट लोकसभा सीट के उम्मीदवार के तौर पर हटाने से पार्टी के इनकार के विरोध में  प्रदेश भाजपा मुख्यालय ‘कमलम’ का घेराव करने का आह्वान किया था।

Read More
error: Content is protected !!