रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की वकालत कर रहे डोनाल्ड ट्रंप, पुतिन से की बात
अमेरिका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की वकालत करते रहे हैं। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर इस युद्ध को खत्म करने के बारे में बात की है। ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति भी यही चाहते हैं कि लोगों का मरना बंद हो जाए। साल 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति के बीच यह पहली ज्ञात बातचीत है। न्यूयॉर्क
Read More