सुविधाजनक रहा धान का उपार्जन, सरकार की सुगम व्यवस्था का मिल रहा लाभ : किसान धनराज….
रायपुर: प्रदेश सरकार द्वारा सुगम धान उपार्जन कार्य से किसानों को भरपूर लाभ मिल रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत संपूर्ण धान उपार्जन की प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और आधुनिक तकनीकी सुविधायुक्त विकसित किया गया है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ किसानों को मिल रहा है। कांकेर जनपद पंचायत के ग्राम सातलोर से धान उपार्जन केंद्र पटौद पहुंचे किसान श्री धनराज सलाम ने बताया कि उनके पास 5.50 एकड़ कृषि भूमि है और पहले टोकन में 30.80 क्विंटल धान का विक्रय किया था। इसके पश्चात आज पुनः 71.60 क्विंटल धान सफलतापूर्वक
Read More