Day: December 7, 2024

International

अमेरिकी संसद में 40 साल बाद उठा भोपाल गैस त्रासदी का मामला, जागरूकता दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा

वाशिंगटन आज से 40 साल पहले 1984 में 2 और 3 दिसंबर की रात न केवल भोपाल बल्कि देश के इतिहास की सबसे भयावह रात है। इसी रात को भोपाल में गैस त्रासदी हुई थी। 2 दिसंबर की रात भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड पेस्टिसाइड प्लांट से जहरीली गैस मिथाइल आइसो साइनाइट का रिसाव शुरू हुआ। देखते ही देखते त्रासदी में 3787 लोगों की जान चली गई। मगर यह सरकारी आंकड़ा था। सुप्रीम कोर्ट में पेश रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल त्रासदी में 15,724 से ज्यादा लोगों की जान गई है। राष्ट्रीय

Read More
National News

नवगठित 15वीं महाराष्ट्र विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन करीब 173 विधायकों ने ली शपथ

मुंबई नवगठित 15वीं महाराष्ट्र विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन शनिवार को करीब 173 विधायकों ने शपथ ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिलीप वलसे पाटिल, पूर्व मंत्री छगन भुजबल, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, हसन मुश्रीफ, पहली बार विधायक बनी श्रीजया चव्हाण (पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी), सना मलिक (पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी) सहित अन्य ने शपथ ली।इसके बाद विधानसभा स्थगित कर दी गई। विधानसभा रविवार को सुबह 11 बजे फिर से शुरू होगा

Read More
National News

मुंबई पुलिस को आज प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी भरा मैसेज मिला, मची खलबली, जांच शुरू

मुंबई मुंबई पुलिस को आज प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी भरा मैसेज मिला। मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर आए इस मैसेज में लिखा गया था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) के दो एजेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बम से उड़ाने की साजिश रच रहे हैं। मैसेज मिलते ही मुंबई पुलिस टीम अलर्ट हो गई। धमकी भरे संदेश पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस नंबर से यह मैसेज मिला था हमने उसकी जांच की थी। हमें पता चला कि यह नंबर अजमेर राजस्थान से संबंधित है।

Read More
Madhya Pradesh

प्रदेश में सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति का बना नया रिकॉर्ड: एक दिन में 3360 लाख यूनिट की हुई खपत: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र ने फिर एक नया इतिहास रच दिया है। 6 दिसंबर को मध्यप्रदेश में किसी एक दिन सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति कर बिजली कंपनियों ने  एक नया रिकॉर्ड बनाया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने प्रदेश के ऊर्जा विभाग के  सभी कार्मिकों की सराहना करते हुए इस उपलब्धि पर बधाई दी है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि 6 दिसंबर को  प्रदेश में   बिना किसी व्यवधान के  3360 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति   की गई ,जो किसी भी एक

Read More
National News

भारत ने पाकिस्तान की आतंकवाद के प्रति दोहरी नीति पर कड़ा रुख अपनाया, दोगलेपन के लिए PAK को फटकारा

नई दिल्ली भारत ने पाकिस्तान की आतंकवाद के प्रति दोहरी नीति पर कड़ा रुख अपनाया है। जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख और संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी मसूद अजहर के बहावलपुर में सार्वजनिक रूप से भाषण देने की खबरों के बाद, भारत ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा,  “अगर मसूद अजहर पाकिस्तान में है, तो यह उसकी दोगली नीति को उजागर करता है। अजहर एक संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी है और भारत में कई सीमा-पार आतंकी हमलों

Read More
error: Content is protected !!