Day: October 7, 2022

State News

14 समाजों को मुख्यमंत्री के हाथों मिली सामाजिक भवनों के लिए भूमि… मुख्यमंत्री ने जिले में ग्रामीण सचिवालय का किया शुभारंभ… टी बी मुक्त बस्तर के लिए निःक्षय बस्तर… 108 ग्रामों में फ्री वाईफाई की सुविधा हेतु एमओयू में हस्ताक्षर…

इम्पैक्ट डेस्क. रायपुर. विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के प्रमुख रस्मों में एक मुरिया दरबार में शामिल होने जगदलपुर पहुँचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 14 विभिन्न समाजों को सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए भूमि की सौगात दी। टॉउन क्लब मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बढ़ाई समाज, कायस्थ समाज, घसिया समाज, नाई समाज, कलार समाज, यादव समाज, विश्वकर्मा समाज, राजपूत क्षत्रिय समाज, सुंडी समाज, उरांव(कुडुख) समाज, साहू समाज, मुंडा समाज पोटानार व सौतनार और भतरा समाज के सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए पट्टा प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने

Read More
Big news

अभिनेता अरुण बाली का निधन… 79 की उम्र में ली आखिरी सांस…

इम्पैक्ट डेस्क. कई फिल्मों और टीवी शोज में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता अरुण बाली (Arun Bali) का निधन हो गया है। अरुण बाली ने 79 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज (7 अक्टूबर) सुबह 4.30 मिनट पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। बता दें कि वो बीते लंबे वक्त से बीमार थे। निधन की वजह नहीं आई सामनेबता दें कि अरुण बाली बीते लंबे वक्त से बीमार थे और कुछ वक्त पहले उनकी बेटी ने बताया था कि

Read More
State News

मुख्यमंत्री ने किया झाड़ा सिरहा की प्रतिमा का अनावरण… 173 करोड़ 44 लाख से अधिक लागत के 89 विकास कार्यों का किया लोकार्पण -शिलान्यास… चलित विधायक कार्यालय का भी किया उद्घाटन…

इम्पैक्ट डेस्क. रायपुर. बस्तर दशहरा में शामिल होने पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिरहासार भवन के समीप शहीद स्मारक परिसर में मुरिया विद्रोह के जन नायक झाड़ा सिरहा की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले में 89 विकास कार्यों लागत लगभग 173 करोड़ 28 लाख से अधिक राशि के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 77 करोड़ 38 लाख 72 हजार के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 95 करोड़ 89 लाख 72 हजार के 67 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।इस अवसर पर उद्योग

Read More
Big news

Breaking : बबीना कैंट फील्ड फायरिंग रेंज में हादसा… गोला फटने से दो सैनिकों की मौत, एक घायल…

इम्पैक्ट डेस्क. झांसी के बबीना कैंट फील्ड फायरिंग रेंज में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां गोला फटने से दो सैनिकों की मौत हो गई है और एक घायल है। घायल सैनिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Read More
Big news

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम के स्वास्थ्य में और गिरावट : किडनी में तेजी से फैल रहा संक्रमण, CRRT थेरेपी सपोर्ट पर ‘नेताजी’…

इम्पैक्ट डेस्क. मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में और गिरावट दर्ज की गई है। उन्हें किडनी में संक्रमण की समस्या बढ़ गई है। इसके बाद उन्हें इस समस्या के संबंध में सबसे एडवांस सपोर्ट पर रखा गया है और उपचार किया जा रहा है। वह डाक्टरों की सघन निगरानी में हैं। मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक उनकी किडनी में संक्रमण फैल गया है। इसकी वजह से शरीर में क्रिएटनिन लेवल बार-बार अनियंत्रित हो रहा है। ऐसे में सामान्य डायलिसिस

Read More
error: Content is protected !!