Day: August 7, 2024

cricket

श्रीलंका ने भारत को 27 साल बाद वनडे सीरीज में हराया

नई दिल्ली श्रीलंका और भारत के बीच आखिरी वनडे बुधवार को खेला गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने अकीला धनंजय की जगह महीश तीक्षणा को प्लेइंग 11 में मौका दिया। वहीं, भारतीय टीम में विकेटकीपर केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत आए। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह रियान पराग को मौका मिला। रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे सीरीज 2-0 से गंवा दी है। टीम इंडिया को

Read More
Politics

एमयूडीए और एसटी फंड घोटाले के आरोप-प्रत्यारोप के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने बीएस येदियुरप्पा पर निशाना साधा

मैसूर कर्नाटक में एमयूडीए और एसटी फंड घोटाले के आरोप-प्रत्यारोप के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा पर निशाना साधा है। कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने पॉक्सो मामले में येदियुरप्पा को कोर्ट की दया पर जेल से बाहर रहने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा, “येदियुरप्पा पॉक्सो के आरोपों का सामना कर रहे हैं और आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। वह अदालत की दया पर बाहर हैं। आरोपी को इस (पॉक्सो) मामले में जमानत नहीं मिलेगी। येदियुरप्पा को क्या जेल से

Read More
Sports

पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा- विनेश साहस और नैतिकता में स्वर्ण पदक विजेता हैं

नई दिल्ली टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की सराहना करते हुए उन्हें ‘साहस और नैतिकता का स्वर्ण पदक विजेता’ बताया है। विनेश को बुधवार सुबह पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किलोग्राम स्पर्धा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था, क्योंकि उनका वजन तय वर्ग से 100 ग्राम अधिक था। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बुधवार को एक बयान जारी कर विनेश के अधिक वजन के कारण खेलों से बाहर होने की बात साझा की और पहलवान की निजता का सम्मान

Read More
Madhya Pradesh

संचालनालय वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली का पुनगर्ठन कर 47 नवीन पदों के सृजन एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के गठन का अनुमोदन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा वित्त विभाग के अंतर्गत संचालनालय वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली का पुनर्गठन मान्य करते हुये 47 नवीन पदों के सृजन तथा नियमों में संशोधन एवं (पी.एम.यू) प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के गठन का अनुमोदन किया गया। इस निर्णय से प्रदेश के वित्तीय प्रबंधन की गुणवत्ता एवं सटीकता में और सुधार होगा। संचालनालय वित्तीय प्रबंध सूचना प्रणाली वर्ष 1980 से अस्तित्व में है। इसके माध्यम से राज्य शासन के आय-व्यय का निरंतर अनुश्रवण, राज्य शासन के मुख्य

Read More
Madhya Pradesh

सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार को दुष्कर्म के आरोप से विशेष न्यायालय ने दोषमुक्त किया

इंदौर रतलाम जिले के सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार को दुष्कर्म के आरोप से विशेष न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया है। सैलाना की युवती ने डोडियार पर आरोप लगाते हुए 11 नवंबर 2022 को महिला थाना रतलाम में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने डोडियार पर कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाया था। शादी का झांसा देने का आरोप महिला का आरोप था कि पांच दिसंबर 2018 से एक जुलाई 2022 तक डोडियार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए और शादी से इन्कार कर दिया।

Read More
error: Content is protected !!