2-3 डिग्री गिरेगा पारा और एक-दो जगह होगी बारिश, छत्तीसगढ़ में सुबह से छाए बादल
रायपुर. छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके वजह से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होने की संभावना है। वहीं सोमवार को डोंगरगढ़ गर्म रहा है। यहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवती परिसंचरण दक्षिण झारखंड और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है।
Read More