Day: October 6, 2024

RaipurState News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रास गरबा में शामिल होने मिला निमंत्रण

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित निवास में रायपुर रास 2024 के आयोजकों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 08 एवं 09 अक्टूबर को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय रास गरबा के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आयोजकों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया एवं आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री सार्थक शर्मा, श्री भावेश शर्मा एवं आयोजकगण भी उपस्थित रहे।

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी के यश बाथरे करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन

भोपाल मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी के होनहार खिलाड़ी यश बाथरे का चयन भारत की ओर से मॉडर्न पेंटाथलॉन के बाईथले/ट्रायथले इवेंट में भाग लेने के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित वर्ल्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता 8 से 14 अक्टूबर के बीच इजिप्ट में आयोजित की जाएगी। यश बाथरे विगत चार वर्षों से मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी में कैप्टन मनोज झा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग और खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता ने उन्हें बधाइयां दी हैं और

Read More
Madhya Pradesh

कन्या-पूजन मातृ-शक्ति की आराधना का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नवरात्रि पर होने वाला कन्या-पूजन मातृशक्ति की आराधना का प्रतीक है। साथ ही नवरात्रि, जीवन में ऋतु परिवर्तन की महत्ता को भी स्थापित करती है। सनातन परंपरा में विद्यमान उपवास की अवधारणा और उसके लाभ को आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था भी स्वीकार करती है। भारतीय संस्कृति मातृसत्ता की महत्ता को नमन करती है। हमारी संस्कृति में मां सरस्वती को ज्ञान की देवी और मां लक्ष्मी को धन संपदा की देवी के रूप में पूजा जाता है। भारतीय संस्कृति भोजन और भाव दोनों को

Read More
Madhya Pradesh

आशा शब्द ही उम्मीद और नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है – मंत्री श्री शुक्ला

भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा है कि आशा शब्द है उम्मीद का दूसरा नाम है। यह शब्द महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देता है। मंत्री श्री शुक्ला ने रविवार को भिंड जिले के मेहगांव में आशा, पर्यवेक्षक एवं बीसीएम को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा-पत्र और शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता एक मजबूती कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं, जो प्रत्येक गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने व

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास पहुंचकर उनसे भेंट की तथा कुशल क्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर श्रीमती दुर्गाबाई का अभिवादन किया। श्रीमती दुर्गाबाई ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तिलक कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती दुर्गाबाई से लोक कला विशेषकर गोंड चित्रकारी में हो रहे नवाचारों और प्रदेश में नई पीढ़ी के कलाकारों के प्रशिक्षण तथा प्रोत्साहन के संबंध में चर्चा भी की। उल्लेखनीय है कि श्रीमती दुर्गाबाई को चित्रकला के लिए वर्ष 2022

Read More
error: Content is protected !!