Monday, January 26, 2026
news update

Day: July 6, 2025

Technology

Samsung S26 Ultra कैमरा और परफॉर्मेंस अपग्रेड सुनकर दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे

नई दिल्ली Samsung जल्द कुछ दिनों में अपने फोल्ड डिवाइसेज से पर्दा उठाने वाला है। उससे पहले S26 अल्ट्रा की कुछ ऐसी डिटेल्स सामने आने लगी हैं कि सुनकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। एक भरोसेमंद टिप्सटर की ओर से इस फोन को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है, जिससे पता चलता है कि S26 अल्ट्रा में कुछ बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और इसमें कंपनी फोन को पतला रखने समेत बेहतर हीट मैनेजमेंट पर ध्यान देगी। चलिए टिप्सटर की ओर से सामने आई डिटेल्स के बारे

Read More
cricket

इंग्लैंड के लड़खड़ाने के बाद 100 रन पूरे, आकाश के जाल में फंसे ब्रूक, क्रीज पर बेन स्टोक्स और जेमी स्मिथ

बर्मिंघम  भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मुकाबले का पांचवां और आखिरी दिन है। इंग्लैंड के सामने 608 रन का अंसभव सा लक्ष्य है। फिलहाल, इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में कप्तान बेन स्टोक्स (10)* और जेमी स्मिथ (9)* बल्लेबाजी कर रहे हैं। ओली पोप (25) रविवार को अपनी पारी में कोई रन ही जोड़ सके। वहीं, हैरी ब्रूक (23) ने अपनी पारी में सिर्फ 8 रन जोड़े। भारत की बर्मिंघम में ऐतिहासिक जीत पर नजर है।

Read More
National News

सावधान! अगले सात दिन झमाझम बारिश, MP से ओडिशा तक मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली  देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून की सक्रियता के कारण अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के करीब है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में 6 से 11 जुलाई तक को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 6 से 8 जुलाई तक भारी बारिश होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ में 6 से 7 जुलाई और विदर्भ में 7 व 8 जुलाई को बहुत भारी बारिश के आसार

Read More
Madhya Pradesh

जबलपुर में मानसून की दस्तक, बरगी बांध के पहली बार खोले गए नौ गेट

जबलपुर लगातार हो रही बारिश से नदी, ताालाब भी छलकने के लिए मचलने लगे हैं। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लिहाजा जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए नौ गेट खोल दिए गए। मानसून सीजन में पहली बार बांध के 21 में से 9 स्पिल-वे गेट औसतन 1.33 मीटर की ऊंचाई तक खोले गए है। इनमें से 52 हजार 195 क्यूसेक (घनफुट पानी प्रति सेकंड) पानी छोड़ा जा रहा है।   गेट नंबर 10, 11 और 12 खोले गए कार्यपालन यंत्री बरगी बांध

Read More
National News

महिला सहकर्मी से शादी से इनकार पर बेकाबू हुआ डॉक्टर, मारपीट कर छीना मोबाइल

तमिलनाडु तमिलनाडु के होसुर में डॉक्टर की ओर से अपनी महिला सहकर्मी पर हमला का मामला सामने आया है। एक निजी दंत चिकित्सा क्लिनिक में काम करने वाली 25 वर्षीय डॉ. कृतिका ने डॉ. अंबु सेल्वन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस हिंसक घटना में घायल डॉ. कृतिका को होसुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने कहा कि डॉक्टर बार-बार के उसे विवाह करने का प्रस्ताव दे रहा था, जिसने उसने ठुकरा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

Read More
error: Content is protected !!