Monday, January 26, 2026
news update

Day: December 5, 2024

International

पुतिन ने कॉलिंग इन्वेस्टमेंट फोरम में PM मोदी की इंडिया फर्स्ट नीति और मेक इन इंडिया पहल की सराहना की

रूस रूसी राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन ने आज मास्को में आयोजित 15वें वीटीबी रूस कॉलिंग इन्वेस्टमेंट फोरम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की “इंडिया फर्स्ट” नीति और “मेक इन इंडिया” पहल की सराहना की। राष्ट्रपति पुतिन ने इन पहलों को भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली नीतियां बताया और यह बताया कि कैसे इन नीतियों ने भारत की विकास यात्रा को बढ़ावा दिया है। उन्होंने भारत में स्थिरता के माहौल को बढ़ावा देने की कोशिशों को सराहा, जिसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लागू किया गया है। राष्ट्रपति

Read More
National News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पुरस्कार वितरण समारोह में 21 अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को किया सम्मानित

शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने युवा सेवाएं और खेल विभाग द्वारा आयोजित नकद पुरस्कार वितरण समारोह में 21 अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ खेलों में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि से नवाजा गया, जिसमें ऊना के पैरालंपिक एथलीट निषाद कुमार को सबसे बड़ी पुरस्कार राशि 7.80 करोड़ रुपए से नवाजा गया। अपने संबोधन में सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि 8 गुना बढ़ा दी है, क्योंकि जब खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन

Read More
National News

तीसरी बार देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी सीएम

मुंबई महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में दिग्गज भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को शपथ ली। मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। देवेंद्र फडणवीस के साथ शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर

Read More
National News

रेलवे ने आम यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एसी कोचों के बजाय जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया

नई दिल्ली रेलवे ने आम यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एसी कोचों के बजाय जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में घोषणा की कि रेलवे जल्द ही अपनी ट्रेनों में 10,000 नए सामान्य डिब्बे जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। इनमें से 1,000 जनरल डिब्बे दिसंबर 2024 के अंत तक जोड़ दिए जाएंगे। यह कदम रेलवे को और अधिक किफायती और गरीबों के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। अमृत भारत स्टेशन

Read More
National News

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने सुबह की ठिठुरन में इजाफा, कई राज्यों में बारिश

नई दिल्ली देश में मौसम का रुख तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने सुबह की ठिठुरन में इजाफा किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही सक्रिय होगा, जिससे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। साथ ही उत्तर भारत में घने कोहरे और बारिश के कारण गलन बढ़ने की संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत पर चक्रवात ‘फेंगल’ का प्रभाव अभी भी बना हुआ है, जिससे कई राज्यों में बारिश हो रही

Read More
error: Content is protected !!