Day: July 5, 2025

International

पाक पीएम शहबाज का भारत विरोधी प्रोपेगंडा, पहलगाम हमले पर दिया भड़काऊ बयान

इस्लामाबाद  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री  शहबाज शरीफ ने एक बार फिर  कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाकर भारत पर झूठे और बेबुनियाद आरोप  लगाए हैं।  पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसे पाक समर्थित आतंकी संगठन TRF  ने अंजाम दिया था, को उन्होंने “दुर्भाग्यपूर्ण” कहकर  भारत की जवाबी कार्रवाई को ही दोषी ठहराने की कोशिश की है। अज़रबैजान में आयोजित  Economic Cooperation Organization (ECO) शिखर सम्मेलन में शरीफ ने कहा कि “भारत ने एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना को बहाना बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ उकसावे वाली कार्रवाई की”। उन्होंने यह भी आरोप लगाया

Read More
Madhya Pradesh

हेल्थ सेंटर की लापरवाही! पद्मश्री डॉक्टर की पत्नी को नहीं मिला रेबीज का टीका, परिवार हुआ परेशान

मांडू पर्यटन नगरी मांडू में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की खराब तस्वीर देखने को मिली। बड़ौदा के पद्मश्री प्राप्त डॉक्टर सुब्रत राय और उनकी पत्नी मांडू भ्रमण पर आए थे। इस दौरान एक कुत्ते ने उनकी पत्नी को काट लिया। इसके बाद जब इलाज के लिए रेबीज इंजेक्शन लगवाने परिवार मांडू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, तो उन्हें कह दिया गया कि रेबीज का इंजेक्शन नहीं है। आपको नालछा जाना पड़ेगा। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद परिवार दूसरी बार अस्पताल पहुंचा और रेबीज का इंजेक्शन लग सका।

Read More
Madhya Pradesh

बाढ़ का कहर: गांवों से लेकर शहरों तक जलभराव, यातायात ठप

शिवपुरी शिवपुरी शहर सहित जिले में शुक्रवार को आधी रात के बाद लगातार हो रही बारिश सुबह नौ बजे तक लगातार जारी रही। जिले भर में आठ घंटे में औसत 42.44 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। इस बारिश ने शहर सहित कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित कर दिए, जिससे लोग कुछ घंटों के लिए अपने घरों में कैद होकर रह गए। शहर की कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं।   रेलवे स्टेशन रोड पर वार्ड क्रमांक एक में नई पुलिस लाइन के पीछे बनी कालोनी पूरी कॉलोनी में कमर

Read More
National News

पुरी में रथ यात्रा का अंतिम चरण आज, भारी भीड़ की संभावना के चलते सुरक्षा कड़ी

पुरी  ओडिशा के पुरी में शनिवार को भगवान जगन्नाथ की ‘बहुदा यात्रा’ के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इस यात्रा के साथ ही ‘रथ यात्रा उत्सव’ का समापन हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस के कुल 6,000 अधिकारी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के 800 जवान शहर में तैनात किए गए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने बताया कि 29 जून को उत्सव के दौरान गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई

Read More
cricket

शुभमन गिल का कमाल! डबल सेंचुरी के बाद ठोका शतक, 54 साल बाद रचा इतिहास

नई दिल्ली  भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जड़ दिया है। गिल ने 129 गेंदों में 100 रन पूरे किए। इससे पहले भारतीय स्टार बल्लेबाज ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था। इसके साथ ही शुभमन गिल एक मैच में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए हैं। वह सुनील गावस्कर के बाद ऐसा करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल का टेस्ट करियर का ये आठवां शतक है।  

Read More
error: Content is protected !!